केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत अगले पांच वर्षों में दुनिया में सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बन जाएगा, जिसमें केंद्र सुनिश्चित करेगा कि इसके लिए सही ईकोसिस्टम बनाया जाए.
दिसंबर 2021 में, केंद्र ने एक फैब्रिकेशन प्लांट के साथ $10 बिलियन सेमीकंडक्टर निर्माण योजना की घोषणा की थी, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है.
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि आने वाले 4-5 वर्षों में, भारत दुनिया में सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर विनिर्माण हब बन जाएगा यदि आपके पास सही ईकोसिस्टम हो. हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि सही ईकोसिस्टम बनाने पर है.”
वैष्णव ने कहा, हालांकि इस रास्ते में कुछ चुनौतियां हैं, जिन्हें भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण को शुरू करने और इसे बनाए रखने के लिए चिन्हित करने की आवश्यकता होगी. “जब हम एक नया उद्योग खड़ा कर रहे होते हैं तो लोगों की प्रतीक्षा करने और देखने की प्रवृत्ति होती है, जो बहुत स्वाभाविक है.
–भारत एक्सप्रेस
IMD ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 23 नवंबर…
23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी, भरणी नक्षत्र और कई शुभ योगों के संयोग से…
आज 23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है. रात 11:42…
Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…
कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…
Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…