Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
world cup 2023 trophy
World Cup 2023 Qualifiers Matches: अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को आगामी आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के क्वालीफायर मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की. दो बार के विजेता वेस्टइंडीज और 1996 के चैंपियन श्रीलंका आगामी आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए अलग-अलग ग्रुप में हैं जो 18 जून से 9 जुलाई के बीच जिम्बाब्वे में होंगे. इस साल भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है. इस क्वालीफायर राउंड में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि सिर्फ दो टीमें वर्ल्ड कप मेन राउंड में अपनी जगह पक्की करेगी. यानी इन 10 टीमों के बीच वर्ल्ड कप के मुख्य राउंड में पहुंचने के लिए कड़ी टक्कर होगी.
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. यह टूर्नामेंट सभी टीमों के लिए एक दिवसीय क्रिकेट को एक बार फिर नई पहचान दिलाने का एक बड़ा अवसर दे रहा है. बीते कुछ साल इस फॉर्मेट के लिए काफी बुरे रहे हैं. चाहे क्रिकेट फैंस हो या खिलाड़ी हर किसी इंटरेस्ट इस फॉर्मट में कम हुआ है. लेकिन इस साल खेले जाने वाला वनडे वर्ल्ड एक बार फिर क्रिकेट के इस सबसे खास फॉर्मट को नया जीवन दे सकता है.
क्या होगा क्वालीफायर राउंड का फॉर्मेट?
आईसीसी शेड्यूल के मुताबिक, ग्रुप स्टेज में सारी टीमें एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी अैर फिर प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन टीम सुपर छह चरण में जगह बनाएंगी. सुपर छह चरण में वे उन टीमों के खिलाफ खेलेंगी जिनसे वे ग्रुप चरण में नहीं खेली हैं. इसके अलावा सुपर सिक्स राउंड में जगह बनाने वाली टीमों को अपने ग्रुप से इस चरण में जगह बनाने वाली टीमों पर पहले चरण में मिली जीत के अंक भी मिलेंगे.
वहीं, फाइनल में जगह बनाने वाली दोनों टीम विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई करेंगी. बात अगर ग्रुप की करे तो जिंबाब्वे के अलावा वेस्टइंडीज, नीदरलैंड, नेपाल और अमेरिका को ग्रुप ए में रखा गया है. जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान और यूएई की टीमें हैं.
आईसीसी शेड्यूल के मुताबिक, बुलावायो के क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब और बुलावायो एथलेटिक क्लब तथा हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब और ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…