केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया.
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले वर्षों में भारत “दुनिया की डेटा राजधानी” बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है. उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में संचार क्षेत्र में आई क्रांति और डेटा की कीमतों में भारी गिरावट इसके पीछे मुख्य कारण हैं.
CII के वार्षिक बिजनेस सम्मेलन 2025 में बोलते हुए सिंधिया ने बताया कि 11 साल पहले जहां एक जीबी डेटा की कीमत 287 रुपये हुआ करती थी, वहीं आज यह महज 9 रुपये रह गई है. यह करीब 97 प्रतिशत की गिरावट है. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर एक जीबी डेटा की औसत कीमत करीब 2.5 डॉलर (लगभग 210 रुपये) है, जबकि भारत में यह केवल 11 सेंट (लगभग 9 रुपये) है — यानी वैश्विक औसत का मात्र 5 प्रतिशत.
सिंधिया ने कहा कि भारत अब पूरी दुनिया में एक डिजिटल-प्रथम अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जाता है, और इसका श्रेय देश के दूरसंचार क्षेत्र में पिछले दशक में हुए तेज़ विकास को जाता है. उन्होंने बताया कि मोबाइल ग्राहकों की संख्या 800 मिलियन से बढ़कर 1.2 बिलियन हो गई है, जिससे भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बाज़ार बन चुका है.
उन्होंने बताया कि इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 250 मिलियन से बढ़कर 974 मिलियन तक पहुंच चुकी है, जबकि ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता 66 मिलियन से बढ़कर लगभग 940 मिलियन हो गए हैं.
सिंधिया ने स्वदेशी 4G टेलीकॉम स्टैक के विकास को भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया. उन्होंने कहा कि इस तकनीक को अब BSNL के नेटवर्क पर लागू किया जा रहा है और अब तक 1 लाख नियोजित टावरों में से लगभग 94,000 टावर लगाए जा चुके हैं. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बीएसएनएल ने लगातार दूसरे तिमाही में शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो कि पिछले 18 वर्षों में पहली बार हुआ है.
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर: भारत की सैन्य शक्ति, तकनीकी आत्मनिर्भरता और वैश्विक बाज़ार में बड़ी जीत की कहानी
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…