वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर, (इनसेट में पीएम मोदी).
G-20 Summit 2023: दिल्ली में आज वर्चुअल G-20 शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में कई देशों के मंत्रियों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन के समापन के उपरांत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज का वर्चुअल जी 20 शिखर सम्मेलन संपन्न हो गया है. इस बैठक में सभी 21 सदस्य देशों ने भाग लिया. हमारी चर्चाएं सार्थक व बहुत उपयोगी रहीं.”
G-20 शिखर सम्मेलन के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि सभी G-20 सदस्य देशों के नेताओं ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी. पश्चिमी एशिया में इजरायल—गाजा की जंग के साथ-साथ यूक्रेन मसले और इसके नतीजों पर भी चर्चा की गई. जयशंकर ने कहा, “नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के बाद से भू-राजनीतिक विकास हुए हैं. पश्चिम एशिया में स्थिति नाटकीय रूप से खराब हो गई है, जिसका क्षेत्र और दुनिया पर गंभीर प्रभाव पड़ा है.” विदेश मंत्री ने कहा, ”पश्चिम एशिया में स्थिति नाटकीय रूप से बिगड़ गई है.”
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कनाडा के साथ बढ़े तनाव पर भी प्रतिक्रिया दी. जयशंकर ने कहा, “हमने वीज़ा जारी करना अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था क्योंकि कनाडा ने हमारे राजनयिकों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी. चूंकि स्थिति अधिक सुरक्षित या अपेक्षाकृत बेहतर हो गई है, मुझे लगता है कि वीज़ा सेवाओं को फिर से शुरू करना संभव है.”
यह भी पढ़िए: भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवा को किया बहाल
वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “आज जी 20 वित्त ट्रैक से संबंधित मुद्दों पर…पांच मुख्य एजेंडा बिंदुओं में से हर एक को दोहराया गया था, जिस पर साल भर चर्चा हुई थी… उनका स्वागत किया गया. MDB सुधार, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, क्रिप्टो संपत्ति, जलवायु वित्त और कल के शहरों के वित्तपोषण के लिए रोड मैप पर चर्चा हुई. कई एमडीबी पहले से ही नवीन वित्त जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ सहयोग करने के विकल्प तलाश रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट का स्वागत किया गया है. इसके कई पहलू पहले से ही निर्धारित हैं, बोर्ड प्रत्येक बैंक के लिए इसे अपना रहा है.”
— भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…