सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
राज्यसभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
Rajasthan Assembly Election 2023: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा आज जयपुर आए. यहां उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की. उन्होंने यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. राहुल गांधी को जनता द्वारा खारिज किया गया नेता करार देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की आलोचना करना उसके जीवन का एकमात्र उद्देश्य रह गया है. राहुल द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को अशोभनीय बताते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी और पांच राज्यों के चुनाव में इसका जवाब देगी.
डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रमों के अंतर्गत जवाहर सर्किल, सिद्धार्थनगर, जयपुर में गौड़–सनाढ्य फाउंडेशन जयपुर महानगर के महामंत्री विनोद गौड़ के आवास पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ से बैठक की. वहां उन्होंने लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की. उन्होंने ट्वीट किया— “हमने आज जयपुर में पूर्व पार्षद संजीव शर्मा द्वारा आयोजित जनसंपर्क एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा को विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जिताने एवं लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की.”
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के प्रवास के दौरान राज्यसभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, ‘5 राज्यों में हो रहे चुनावों में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस नेता ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया हैं और अब अभद्र भाषा के प्रयोग पर उतर आए हैं.’
यह भी पढ़िए: “राजस्थान को तबाही की ओर ले जाया जा रहा”, पीएम मोदी बोले- सचिन पायलट को सजा देने पर तुली है कांग्रेस
दिनेश शर्मा ने कहा, ‘राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणियों से विश्व कप में बेहतरी प्रदर्शन करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का मनोबल को गिराने का काम किया है.’
डॉ. दिनेश शर्मा बोले, ‘पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री के पिता के लिए अशोभनीय बातें कहीं और अब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के बारे में अशोभनीय बातें कही हैं. ये लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं. जनता इनको जवाब देगी.’
— भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…