देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में निरंतर सशक्त और संवर रहा है भारत: डॉक्टर राजेश्वर सिंह

लखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने जन-जन तक हर कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ,आज ग्रामसभा नानमऊ में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में सहभागिता के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया.

कार्यक्रम के दौरान नानमऊ में सड़क निर्माण के लिए निधि से 10 लाख व बेसिक स्कूल मे झूले लगवाने हेतु आश्वस्त किया. इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों के साथ वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया.

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर सशक्त हो रहा, संवर रहा और अन्त्योदय के संकल्प को पूरा कर रहा है. पिछले 9 साल में 4 करोड़ परिवारों को आवास दिए गये, 82 करोड़ लोगों को अगले 5 साल, दिसंबर 2028 तक निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने के लिए 11 लाख 80 हजार करोड़ स्वीकृत हुए.

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 70 वर्षों में केवल 3.25 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचा था, पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 13 करोड़ घरों तक नल से स्वच्छ जल पहुंच रहा है.आज भारत के पास 130km/h की गति से चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन, 10000 km/h की गति से लक्ष्य भेदने वाली ब्रह्मोस मिसाइल और 21000 km/h की गति वाले चंद्रयान बनाने की शक्ति है.

उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर के बच्चों के लिए अबतक 55 स्कूलों में झूले, बेटियों के लिए 25 स्कूलों में Digital Lab, मातृशक्ति के लिए 60 ताराशक्ति केन्द्र और वृद्धजनों के लिए रामरथ अयोध्या यात्रा निरंतर संचालित है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे…13 राज्यों में मौसम का डबल अटैक! 60 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

IMD ने तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में अगले 8 घंटों के दौरान भारी…

20 minutes ago

PAK को ईरान ने दिखाई उसकी औकात…! दलाली करने पहुंचे थे मुनीर, IRGC ने मीटिंग तक से किया इनकार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की…

35 minutes ago

‘पंचक और ग्रहण दोष के साये में रहेगा दिन!’ दोपहर में एकादशी; जानें व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…

1 hour ago

बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव: मकर-मिथुन राशि को होगा लाभ तो मेष वाले रहें सावधान

आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…

2 hours ago