कम खाने पर भी बढ़ रहा है वजन? जानिए इसके पीछे के 5 बड़े कारण
चार्ल्स यूनिवर्सिटी के पास फायरिंग में 10 लोगों की मौत
Prague university: प्राग की राजधानी चेक में एक बड़ी घटना घटी है. यहां जन पलाच स्क्वायर पर चार्ल्स यूनिवर्सिटी के पास आंधाधुंध फायरिंग में कई लोगों की मारे जाने की खबर है. हालांकि पुलिस ने भी इस बात की जानकारी दी है कि हमलावर को भी ढेर कर दिया गया है. चेक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि- शूटर को ढेर कर दिया गया है. फिलहाल, पूरी इमारत को खाली कराया जा रहा है. घटनास्थल पर कई लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस हमले में अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.
चेक पुलिस के मुताबिक, प्राग के ओल्ड टाउन में पूरे चौराहे और आसपास के क्षेत्र को बंद कर दिया गया. पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि घटनास्थल से दूर रहे और घर के अंदर ही रहें.
निजी नोवा टीवी सहित चेक मीडिया आउटलेट्स ने प्राग के केंद्रीय क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक विश्वविद्यालय भवन की छत पर एक विस्फोट और एक बंदूकधारी के बारे में बताते हुए अराजक स्थिति के बारे में बताया था. आंतरिक मंत्री विट राकुसन ने आश्वासन दिया कि घटनास्थल के आसपाल किसी और बंदूकधारी की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने लोगों से संयम बरतने और निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है. वहीं खबरों के मुताबिक, घटनास्थल पर हमलावर अकेला था उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया.
Asaram Bapu News: आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में नवंबर में सुनवाई होगी.…
एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं द्वारा…
DRDO QKD Test: DRDO ने PXE चांदीपुर में क्वांटम-सुरक्षित संचार प्रणाली (QKD) का सफल परीक्षण…
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव जीतने पर हर वयस्क…
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नाव दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन…
Morning Fatigue: पर्याप्त 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी सुबह थकान, सुस्ती और…