देश

Ayodhya: राम मंदिर उद्घाटन से पहले शहर के होटलों की प्री-बुकिंग कैंसिल, जानें आखिर क्या है फैसले की वजह

Ayodhya News: अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होना है. इस कार्यक्रम में श्रीराम लला की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस कार्यक्रम में अब महज एक महीना बचा है. उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं और इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने 22 जनवरी के लिए अयोध्या के सभी होटलों और धर्मशालाओं की प्री-बुकिंग रद्द कर दी है. यह फैसला वीवीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन होटल और धर्मशालाओं में पहले से की गई बुकिंग रद्द कर दी जाएंगी. गुरुवार को समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं. 22 जनवरी के लिए लोगों ने पहले से ही अयोध्या में बड़ी संख्या में होटल बुक कर लिए हैं. वीवीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बुकिंग रद्द कर दी जाएगी. 22 जनवरी को केवल वही लोग अयोध्या में रुक सकेंगे, जिनके पास ड्यूटी पास या श्री राम तीर्थ ट्रस्ट का निमंत्रण पत्र होगा.

यह भी पढ़ें-कांग्रेस के ‘धन्ना सेठ’ धीरज साहू के घर से मिला कितना कैश! पहली बार IT डिपार्टमेंट ने दिया बयान

इस फैसले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन स्थानीय होटल और धर्मशालाएं बुक कराई हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि इन्हें रद्द कर दिया जाए ताकि शासन-प्रशासन को कोई दिक्कत न हो, क्योंकि उस दिन भारत से विशेष आमंत्रित व्यक्ति अयोध्या आएंगे और अयोध्या एयरपोर्ट पर 100 विमानों के आने की संभावना है, उसके डायवर्जन की भी व्यवस्था की जाए बनाया जाए.

यह भी पढ़ें-Criminal Law Bills: राज्यसभा से भी पास 3 क्रिमिनल लॉ बिल; अमित शाह बोले- अब तारीख पर तारीख नहीं, सिर्फ न्याय

30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या दौरे से पहले सीएम योगी ने कई अहम घोषणाएं की हैं। यह बात सामने आई है कि धार्मिक नगरी अयोध्या को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात मिली है। सीएम ने कहा कि 30 दिसंबर को राममय अवधपुरी में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर अयोध्या को त्रेता युग की महिमा के अनुरूप सजाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

58 seconds ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

2 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

5 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

17 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

31 minutes ago