देश

जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने समर्थकों को लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जल्द ही बाहर मिलेंगे’

Manish Sisodia Wrote letter from Jail: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं. इस बीच उन्होंने अपनी विधानसभा पटपड़गंज की जनता के नाम पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा कि वे जल्द ही जेल से बाहर आएंगे. सिसोदिया ने कहा कि पिछले एक साल में मुझे सबकी याद आई. सभी ने मिलकर ईमानदारी से काम किया. आजादी के दौरान सभी ने लड़ाई लड़ी ठीक वैसे ही हम भी अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं. सिसोदिया ने अपने पत्र में लिखा कि अंग्रेजों की तानाशाही के बाद ही आजादी का सपना सच हुआ. एक दिन हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी. अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेलों में बंद करते थे. अंग्रेजों ने महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को सालों तक अपनी जेलों में बंद रखा. ये सभी लोग मेरी प्रेरणा हैं.

सिसोदिया ने विधानसभा के लोगों की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि जेल में रहकर मेरा प्यार लोगों के लिए बढ़ा है. मेरे जेल में रहने के दौरान आपने मेरी पत्नी का बहुत ख्याल रखा. सीमा आपके बारे में बात करते हुए भावुक हो जाती है. जल्द बाहर मिलेंगे, लव यू आॅल. बता दें कि इस मामले में अब आप पार्टी के तीन बड़े नेता हिरासत में लिए जा चुके हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह. हालांकि संजय सिंह को 2 रोज पहले सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है.

हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट में नहीं मिली जमानत

बता दें कि इससे पहले सीएम केजरीवाल भी दिल्ली की जनता के नाम चिट्ठी लिख चुके हैं. वो तिहाड़ जाने से पहले ईडी की कस्टडी में थे. गौरतलब है कि दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को ईडी ने गिरफ्तार किया था.फैसले के खिलाफ सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी तो जज ने यह कहते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया कि उनके खिलाफ लगे आरोप गंभीर प्रकृति के हैं.

हाईकोर्ट के फैसले को सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. सुप्रीम कोर्ट ने भी ट्रायल कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया. हालांकि कोर्ट ने ईडी से कहा कि वे अनिश्चित समय के लिए सिसोदिया को जेल में नहीं रख सकते.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

42 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago