देश

भारत ने किया Hypersonic Missile का सफल परीक्षण, लंबी दूरी तक हथियार ले जाने में सक्षम

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के तट से एक लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस सफलता ने भारत को उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल कर दिया है, जो इस तरह की उन्नत और जटिल सैन्य तकनीक में सक्षम हैं.

यह परीक्षण डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया, जहां डीआरडीओ और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ वैज्ञानिक मौजूद थे. रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों और इंडस्ट्री को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी.

लंबी दूरी तक हथियार ले जाने में सक्षम

यह हाइपरसोनिक मिसाइल 1,500 किलोमीटर से अधिक दूरी तक विभिन्न हथियार ले जाने में सक्षम है. यह मिसाइल पूरी तरह से स्वदेशी है और इसे हैदराबाद स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स और अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं व उद्योग सहयोगियों ने मिलकर विकसित किया है.

राष्ट्रीय सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

हाइपरसोनिक मिसाइलों की तेज गति के कारण दुश्मनों के लिए इनका पता लगाना और रोकना बहुत कठिन होता है. इस सफल परीक्षण से देश की सामरिक क्षमता और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत हुई है.

राजनाथ सिंह ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. यह क्षण हमारे देश के लिए गर्व का है और यह हमें उन देशों में शामिल करता है जिनके पास ऐसी उन्नत तकनीक है. मैं डीआरडीओ, सशस्त्र बलों और इंडस्ट्री को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

5 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

8 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

28 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago