देश

Vibrant Gujarat दिखाने के लिए भारतीय रेलवे चलाएगा एसी टूरिस्ट ट्रेन

Vibrant Gujarat: राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए रेलवे एक विशेष यात्रा ‘गरवी गुजरात’ शुरू करने के लिए अपनी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा. ट्रेन आठ दिनों की यात्रा के दौरान लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस टूरिस्ट ट्रेन का पहला स्टॉपेज केवड़िया में रखा गया है, जिसमें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आकर्षण का केंद्र होगी. आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह विशेष पर्यटक ट्रेन 28 फरवरी को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से आठ दिनों के दौरे पर रवाना होगी. पर्यटकों की सुविधा के लिए गुरुग्राम, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा और अजमेर रेलवे स्टेशनों पर बोर्डिंग और डिबोर्डिंग की सुविधा प्रदान की गई है.

टूर पैकेज सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित

यह ट्रेन टूर पैकेज स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित केंद्र की योजना ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की तर्ज पर तैयार किया गया है. अत्याधुनिक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में दो बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां, एक आधुनिक किचन, कोचों में शॉवर क्यूबिकल्स, सेंसर आधारित वॉशरूम फंक्शन, फुट मसाजर आदि सहित कई आश्चर्यजनक फीचर्ज हैं. पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन दो प्रकार की सुविधा प्रदान करते है, फस्र्ट और सेकंड एसी. ट्रेन में प्रत्येक कोच के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड बढ़ाए गए हैं और पूरी ट्रेन में इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की पहल ‘देखो अपना देश’ के अनुरूप है.

ये भी पढ़े:- VIDEO: राष्ट्रपति के विशेष आमंत्रण पर अमृत उद्यान पहुंचे CJI डीवाई चंद्रचूड़, साथ में सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज भी रहे मौजूद

कीमत प्रति व्यक्ति 52,250 रुपये से शुरू

इसकी कीमत की विभिन्न श्रेणियां एसी 2 टियर के लिए प्रति व्यक्ति 52,250 रुपये से शुरू होकर एसी 1 (केबिन) के लिए प्रति व्यक्ति 67,140 रुपये और एसी 1 (कूपे) के लिए प्रति व्यक्ति 77400 रुपये तक उपलब्ध हैं. रिपोर्ट के अनुसार, आईआरसीटीसी टूरिस्ट ट्रेन आठ दिनों का पूरा टूर पैकेज होगा और मूल्य संबंधित श्रेणी में ट्रेन की यात्रा, एसी होटलों में रात्रि विश्राम, भोजन (केवल शाकाहारी), बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा बीमा और गाइड की सेवाएं आदि शामिल होंगी.

Satwik Sharma

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

39 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

2 hours ago