मनोरंजन

Sidharth Kiara Wedding: बहन की शादी में खास परफॉर्मेंस देंगे भाई मिशाल, इस गाने पर कियारा-सिड भी करेंगे डांस

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding:  कियारा आडवाणी अपने परिवार के बेहद करीब हैं और खासतौर पर अपने भाई मिशाल के यहां बता दें कियारा आडवाणी का छोटा भाई मिशाल एक म्यूजिशियन है और अब बहन की शादी के लिए उन्होंने खास तैयारी की है.

कियारा आडवाणी के भाई मिशाल आडवाणी कपल के लिए एक विशेष गाएंगे गीत

दरअसल बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कियारा आडवाणी के भाई मिशाल आडवाणी उनके संगीत समारोह में कपल के लिए एक विशेष गीत गाएंगे. मिशाल एक रैपर, कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं. उन्होंने अपना पहला ट्रैक ‘नो माय नेम’ नवंबर 2022 में रिलीज किया था. दूल्हा-दुल्हन भी अपने खास दिन पर परफॉर्म करेंगे. फंक्शन की प्लेलिस्ट में ‘काला चश्मा’, ‘बिजली’, ‘रंगीसारी’, ‘डिस्को दीवाने’, ‘नचने दे सारे’ सहित कई अन्य शामिल हैं. कियारा और सिड अपनी फिल्म ‘शेरशाह’ के रोमांटिक नंबर ‘रातां लंबी’ पर भी डांस करेंगे, जिसकी शूटिंग के दौरान उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया.

ये भी पढ़ें-Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की कार का एक्सीडेंट, स्कूल बस ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

ये भी पढ़ें-#AskSRK: पठान की कमाई को लेकर फैंस ने किए सवाल तो शाहरुख खान ने दिया ऐसा जवाब, लोग बोले- इनसे पंगा मत लो

मेहमान पहुंचे जैसलमेर

कियारा सिद्धार्थ की शादी के लिए कई सेलेब जैसलमेर पहुंच चुके हैं, जिनमें शाहिद कपूर, मीरा कपूर, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा शामिल हैं. इनके अलावा शादी में लगभग 100 मेहमानों के शादी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है. कियारा आडवाणी की बेस्ट फ्रेंड ईशा अंबानी भी परिवार के साथ शादी में शिरकत करेंगी. हाल ही में अंबानी परिवार की सिक्योरिटी को एयरपोर्ट के पास स्पॉट किया गया था.

बता दें कि इसके अलावा शादी के बाद कपल दो रिसेप्शन भी देने वाला है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ और कियारा 12 फरवरी को अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित करेंगे जिसमें न केवल बॉलीवुड हस्तियां बल्कि मीडिया कर्मियों को भी आमंत्रित किया जाएगा.

सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म शेरशाह में काम किया था. शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए थे. फिल्म में दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म के बाद से ही दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ हाल ही में फिल्म मिशन मजनू में नजर आए थे. यह फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज की गई थी वहीं, कियारा को आखिरी बार फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में देखा गया था. इस फिल्म में वह विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आई थीं. यह फिल्म भी सिनेमाघरों में न रिलीज कर सीधे ओटीटी पर रिलीज की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

21 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

12 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago