देश

Jaipur Mahakhel: युवा भारत की युवा पीढ़ी के लिए कुछ भी असंभव नहीं- जयपुर महाखेल में पीएम मोदी का संबोधन

Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को कहा कि ‘जयपुर महाखेल’ खेल प्रतिभा का उत्सव है और इस तरह के प्रयासों से खेलों के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है. उन्होंने आगे कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलती है. उन्होंने जयपुर महाखेल के युवा प्रतिभागियों को अपने वर्चुअल संबोधन में कहा,”आजादी के अमृत महोत्सव में देश नई परिभाषा गढ़ रहा है और नई व्यवस्था बना रहा है. देश में आज पहली बार खेलों को भी सरकारी चश्मे से नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की नजर से देखा जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बातें जयपुर महाखेल (Jaipur Mahakhel) में खिलाड़ियों और आयोजकों को संबोधित करते हुए कही हैं. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसमें शामिल हुए और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि खेल मैदान से कोई खिलाड़ी खाली हाथ नहीं लौटता.

‘युवा भारत की युवा पीढ़ी के लिए कुछ भी असंभव नहीं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,”युवा भारत की युवा पीढ़ी के लिए कुछ भी असंभव नहीं है. हम युवाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. टॉप्स जैसी पहल से युवाओं को प्रमुख खेल आयोजनों की तैयारी करने में मदद मिल रही है.” पीएम मोदी ने जयपुर महाखेल में मेडल जीतने वाले और इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रत्येक खिलाड़ी, कोच और उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई दी. उन्होंने कहा कि आप सब खेल के मैदान में केवल खेलने के लिए न उतरें, आप जीतने के लिए भी उतरें और सीखने के लिए भी उतरें. राजस्थान की धरती तो अपने युवाओं के जोश और सामर्थ्य के लिए ही जानी जाती है.

यह भी पढ़ें-   Prashant Kishor: ‘मोदी की हवा है तो अभी भाजपा में ही रुक जाते हैं’, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को लेकर किया दावा, गरमाई सियासत

‘मेडल देकर देश की शान को बढ़ाया’

पीएम मोदी ने कहा,”इतिहास गवाह है इस वीर धरा की संतान रणभूमि को भी अपने शौर्य से खेल का मैदान बना देती है. इस राज्य ने देश को कितनी ही खेल प्रतिभाएं दी हैं, जिन्होंने मेडल देकर देश की शान को बढ़ाया. आज देश में खेल प्रतिस्पर्धाओं और महाकुंभों का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वो एक बड़े बदलाव का प्रतिबिंब है. केंद्र सरकार अब जिला स्तर और स्थानीय स्तर तक पर स्पोर्ट्स सुविधाएं बना रही है. अब तक देश के सैकड़ों जिलों में लाखों युवाओं के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

20 minutes ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

39 minutes ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

2 hours ago