देश

Israel Hamas War: लेबनान बॉर्डर पर भारतीय जवानों की तैनाती, क्या होने वाली है महातबाही?

Israel Hamas War: इजरायल हमास युद्ध ने भीषण आकार ले लिया है. हमास के हमले के बाद इजरायल जवाबी कार्रवाई में हमास को बिल्कुल खत्म कर देना चाहता है. इसलिए दिन रात इजरायली सेना गाजा पट्टी पर बमबारी कर रही है. हमास के लड़ाकों को चुन-चुनकर खत्म किया जा रहा है. नागरिकों को पहले ही उत्तर से दक्षिण गाजा जाने के लिए कहा गया था. इजरायली बमबारी के बाद गाजा में इमारत मलबे में तब्दील हो गई है.

इतना ही नहीं इजरायल ने गाजा पट्टी की बिजली गुल कर दी है. दाना-पानी पर पाबंदी लगा दिया है. हमास की हालत बद से बदतर हो गई है. वहीं भारत दक्षिणी लेबनान के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है. यहां लगभग 900 भारतीय जवान लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) के हिस्से के रूप में तैनात हैं.

लेबनान से किए गए थे कई रॉकेट लॉन्च

110 किलोमीटर लंबी ‘ब्लू लाइन’ की निगरानी के लिए जिम्मेदार UNIFIL ने पुष्टि की कि दक्षिण-पूर्व लेबनान से क्षेत्र में इजरायल के कब्जे वाले क्षेत्र की ओर कई रॉकेट लॉन्च किए गए थे. हालांकि, हिजबुल्लाह ने खुद कहा था कि पत्रकार और लेबनानी नागरिक की हत्या के बाद उसने इजरायल पर कई रॉकेट दागे हैं.

सोमवार को, दक्षिण पश्चिम लेबनान में अल-बुस्तान के पास विस्फोट का पता चला. इसके बाद 48 देशों के UNIFIL के 10,500 शांति सैनिकों के बीच चिंता बढ़ गई. संगठन ने ब्लू लाइन के दोनों ओर के अधिकारियों से अधिकतम संयम बरतने और आगे बढ़ने से रोकने का आग्रह किया है. एक भारतीय अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा, “जिन क्षेत्रों में भारतीय टुकड़ी तैनात है, वहां कोई हमला या विस्फोट नहीं हुआ है.” इसके अतिरिक्त, लगभग 200 भारतीय सैनिक गोलान हाइट्स पर संयुक्त राष्ट्र डिसएंगेजमेंट फोर्स (UNDOF) के हिस्से के रूप में तैनात हैं.

यह भी पढ़ें: Ambedkar Statue In US: अमेरिका में गूंजा ‘जय भीम’ का नारा, भारत के बाहर बाबा साहब की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण VIDEO

ईरान की चेतावनी

बता दें कि ईरान भी इजराइल को गाजा पर हमला न करने की चेतावनी दे रहा है. वह अरब देशों को एकजुट करने में लगा है. उसका कहना है कि अगर इजराइल ‘युद्ध अपराध’ नहीं रोकता है तो उसे भयंकर परिणाम भुगतने होंगे. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा ” हमले को रोकने में इजरायल को ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए.” ईरान के विदेश मंत्री ने बताया है कि अगर हिजबुल्लाह लड़ाई में उतरता है तो युद्ध मध्य पूर्व के अन्य क्षेत्रों में फैल सकता है.

वहीं, अमेरिका भी इजरायल की मदद के लिए दो युद्धपोत भूमध्य सागर में तैनात कर दिया है. इजरायल हमास में जंग के बीच अमेरिका कल यानी सोमवार से अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन करेगा. इसके लिए अमेरिका स्पेशल जहाज भेजने के लिए तैयार है. अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अमेरिका ने सोमवार को अमेरिकियों को इजरायल से साइप्रस ले जाने के लिए एक विमान की व्यवस्था की है. दूतावास के मुताबिक, इजरायल में हजारों अमेरिकी नागरिक रहते हैं. 7 अक्टूबर को हमास के हमलों में अमेरिका के 29 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है जबकि अन्य 15 और लोग लापता हैं. बताया गया है कि लापता लोग हमास की कैद में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

48 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

49 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago