देश

MP Election 2023: 10 तारीख को बहनों के खाते में फिर आएंगे पैसे, इससे कांग्रेसियों को हो रही जलन- CM शिवराज चौहान

Shivraj Singh Chouhan Rally: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धुआंधार प्रचार जारी है। रविवार को मुख्यमंत्री चौहान दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में एक जनसभा और लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। कांग्रेस के राज में जो प्रदेश पिछड़ा और बीमारू था, आज वो समृद्ध और विकसित प्रदेश है।”

सीएम ने कहा कि “दतिया कभी क़स्बा कहलाता था, आज वो शानदार नगर बन गया है। आज दतिया का स्वरूप बदल गया है। इसके विकास के लिए अपने भाई और मित्र नरोत्तम मिश्रा को को बधाई देता हूं।” सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि कमल नाथ जब मुख्यमंत्री थे, तो केवल पैसे के अभाव का रोना ही रोते रहते थे। लेकिन जहाँ चाह होती है, वहाँ राह को निकलना ही पड़ता है। मैं कहता हूँ कि विकास के लिए मेरे पास पैसे की कोई कमी नहीं है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्‍व एवं कुशल मार्गदर्शन ने मध्‍य प्रदेश के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। जनसभा में उपस्थित समुदाय से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण एवं जनता के विकास के लिए हमें चुनाव जिताना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्‍य प्रदेश में हमने रिकॉर्ड तोड़ विकास किया है, इसलिए इस बार हम रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीतेंगे। मुझे पूर्ण विश्‍वास है कि इस बार की दिवाली भी कमल वाली होगी।

सीएम शिवराज बोले- बहनों की कल्याण के लिए सब कुछ करूंगा

लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने पैसे का इंतजाम कर दिया है, अगली 10 तारीख को फिर बहनों के खाते में पैसे आएंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेसियों को इससे जलन हो रही है, वह मेरे श्राद्ध की बात कह रहे हैं। लेकिन मैं इतनी आसानी से मरने वाला नहीं हूं, करोड़ों बहनों की दुआएं मेरे साथ हैं।

मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की कहानी सुनते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में बेटियाँ बोझ समझी जाने लगी थीं, तो हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई। अब मध्यप्रदेश की धरती पर जन्म लेने वाली हर बेटी लखपति होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने यह भी तय भी किया है किया कि अगले साल से अगर बहनें चाहेंगी कि यहां शराब की दुकान नहीं खुलनी चाहिए, तो वहां किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी।

विश्वप्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ में पूजा कर प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वादसभा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया की विश्वप्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ में पूजा अर्चना करके मध्य प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से मां की आराधना के साथ हम स्‍वर्णिम मध्‍यप्रदेश की यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। आज दतिया के प्रसिद्ध माँ पीताम्बरा पीठ मंदिर में दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ पीताम्बरा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं, दुःख दूर करती हैं और सुख-समृद्धि देती हैं। मैया की कृपा पूरे देश व प्रदेश पर बनी रहे, सब सुखी एवं स्‍वस्‍थ रहें, यही कामना करता हूं।

नरोत्तम मिश्रा बनाए गए हैं प्रत्याशी

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने डॉ नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। उनके प्रचार के लिए ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा को संबोधित करने दतिया पहुंचे थे।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

41 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

41 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

56 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago