Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Group Captain Shubhanshu Shukla

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhnshu Shukla) की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों की यात्रा के बाद अपने परिवार से दोबारा मिलने की पहली तस्वीरों ने पूरे देश का दिल जीत लिया.

आज का दिन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ने जा रहा है. भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना होने को तैयार हैं. राकेश शर्मा के बाद अब 41 सालों में पहली बार एक और भारतीय अंतरिक्ष में कदम रखने वाला है. शुभांशु शुक्ला अमेरिकी मिशन एक्सिओम-4 के तहत अंतरिक्ष यात्रा करेंगे.

Ax-4 मिशन, भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए 40 वर्षों के बाद पहली बार किसी सरकारी प्रायोजित मानव अंतरिक्ष उड़ान को साकार करता है.

ISRO ने एक बयान में कहा, "इसरो, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स के बीच एक समन्वय बैठक के दौरान, यह पुष्टि की गई कि फाल्कन 9 प्रक्षेपण यान में पाई गई तरल ऑक्सीजन रिसाव को सफलतापूर्वक हल कर लिया गया है.”

एक्सिओम स्पेस ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मिशन 29 मई को लॉन्च होने वाला था, जिसमें बदलाव हुआ और अब फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से 8 जून को सुबह 9 बजकर 11 मिनट ईटी (शाम 6:41 बजे IST) पर उड़ान भरेगा.