देश

एकतरफा प्यार में पागल हुआ आशिक! शादी न होने पर वायरल किए लड़की के न्यूड्स, क्राइम पेट्रोल देखकर दिया वारदात को अंजाम

रिपोर्ट-जय व्यास


Indore Blackmailing Case: इंदौर में एकतरफा प्यार में पागल हुए युवक ने सारी हदें पार कर दीं. उसने युवती से शादी न हो पाने से नाराज़ होकर युवती के न्यूड फोटो रिश्तेदारों को भेज दिए. बता दें कि आरोपी यहीं नहीं रुका उसने लड़की के न्यूड इमेज मोहल्ले में चिपकाकर उसे बदनाम करने लगा. वहीं लड़की के विरोध करने पर एसिड अटैक की धमकी भी दे डाली. हालांकि इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक साल से परेशान कर रहे, इस सनकी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है.

जानिए क्या है पूरा माजरा?

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक शातिर और सनकी आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसने युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए बेहद घिनौनी साजिश रची. आरोपी की पहचान आयुष अग्निहोत्री के रूप में हुई है, जो पेशे से सिविल इंजीनियर है. आरोपी फिलहाल डाटा एनालिस्ट के तौर पर काम करता है. आरोपी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती और उसके परिवार के संपर्क में आया था, लेकिन कुंडली न मिलने के कारण रिश्ता तय नहीं हो सका.

इसी बात से दुखी और नाराज़ होकर आरोपी ने युवती से बदला लेने की ठान ली. जिसमें जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच आरोपी ने सात बार युवती और उसकी बहन के न्यूड फोटो उसके रिश्तेदारों को डाक के जरिए भेजे. इतना ही नहीं, उसने मोहल्ले में भी फोटो चिपकाकर युवती की सामाजिक छवि खराब करने की कोशिश की.

क्राइम पेट्रोल देखकर आया आईडिया

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी उज्जैन, देवास, खातेगांव, आष्टा और धार के डाकघरों से युवती के रिश्तेदारों को लेटर पोस्ट करता था. वह हर बार बस पकड़ने के लिए किराए की बाइक का इस्तेमाल करता था. वहीं हर बार मास्क या हेलमेट लगाता था, ताकि उसकी पहचान छुपी रहे.

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने क्राइम पेट्रोल के एपिसोड देखकर अपराध करने के तरीके सीखे थे. यही नहीं आरोपी युवती और उसके परिजनों को एसिड अटैक की धमकी भी दे रहा था, जिससे परिवार दहशत में था.

यह भी पढ़ें: रेप के बाद ब्लैकमेल कर ठगे लाखों! लड़की की जिंदगी से ऐसे खेला दरिंदा, तुड़वा दीं 4 शादियां

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा आरोपी

बता दें कि  बाणगंगा थाना पुलिस करीब एक साल तक आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही. इसके बाद, मामला पुलिस कमिश्नर द्वारा क्राइम ब्रांच को सौंपा गया. जिसमें क्राइम ब्रांच ने महज 25 दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई मेंआरोपी के घर से लैपटॉप, प्रिंटर और भेजे गए पत्र भी जब्त किए गए हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

10 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

12 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

23 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

36 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

45 minutes ago