रिपोर्ट- देवेन्द्र यादव
ललितपुर के नजाई बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में गुरुवार को जो कुछ हुआ उसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. यह घटना एक आपराधिक वारदात नहीं है, बल्कि शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है.
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नजाई बाजार का है. मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद एक दुकान की रजिस्ट्री को लेकर शुरू हुआ था. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर आरोपी ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमला इतना बेरहम था कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.
बाजार में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, हमलावर वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया. आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया.
जैसे ही मौत की खबर युवक के घर पहुंची, कोहराम मच गया. किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि एक दुकान के मामूली विवाद में किसी की जान ली जा सकती है. अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) मोहम्मद मुश्ताक खुद जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है.
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि,
“परिजनों की तहरीर (शिकायत) के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. हमने मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.”
इस हत्या ने ललितपुर के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को डरा दिया है. पॉश इलाके में इस तरह की घटना होना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी के भागने के रास्ते का सुराग मिल सके. पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़े: रेप के बाद ब्लैकमेल कर ठगे लाखों! लड़की की जिंदगी से ऐसे खेला दरिंदा, तुड़वा दीं 4 शादियां
भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…