देश

Bahraich: यूपी पुलिस की गुंडागर्दी, घर में घुसकर दरोगा और सिपाहियों ने की लूटपाट, ले गए नकद के साथ जेवरात

Bahraich: बहराइच के दरोगा और सिपाहियों ने यूपी पुलिस के दामन पर एक और दाग लगा दिया है. यहां पुलिस ही गुंडागर्दी पर अमादा हो गई है. बता दें कि पीड़िता के शिकायत पर फकरपुर के दरोगा और सिपाही समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दरोगा और सिपाहियों पर लूटपाट और छेड़छाड़ का आरोप लगा है. पहले तो शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन जब पीड़िता ने अदालत का रुख किया तो आनन-फानन में दरोगा समेत चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

घर में घुसकर दिया लूटपाट की घटना को अंजाम

इन सभी आरोपियों के खिलाफ बहराइच जिले में अपर सत्र न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट के निर्देश पर थाना फखरपुर में मामला दर्ज किया गया है. फखरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता सभाराज सिंह ने अपर सत्र न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट में याचिका दायर किया था. याचिका में पीड़िता ने कहा कि 30 मार्च 2022 को रात 12:00 बजे फखरपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राम प्रकाश मिश्रा, सिपाही दिग्विजय और गांव निवासी बाबू पुत्र छोटे, रामदेव पुत्र छोटे उसके घर में टटिया फाड़कर घुस गए.

यह भी पढ़ें: Chattisgarh: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS रानू साहू को ईडी ने किया गिरफ्तार, आईएएस समीर विश्नोई पहले ही हो चुके थे अरेस्ट

5 हजार नकदी के साथ जेवरात लेकर हुए फरार

पीड़िता ने कहा कि इस दौरान ग्रामीण का 5000 रुपये नकदी और 60 हजार मूल्य के जेवरात लेकर भाग गए.पीड़िता ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. 5 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने भी कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया. कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया. फखरपुर पुलिस ने थाने के उपनिरीक्षक राम प्रकट मिश्रा, सिपाही दिग्विजय, बाबू और रामदेव के विरुद्ध धमकी देने, छेड़छाड़ करने और लूटपाट करने समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago