देश

2024 में पीएम मोदी को विपक्ष का कौनसा नेता दे पाएगा टक्कर ? जनता ने सबसे ज्यादा इस नाम पर जताया भरोसा, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

C Voter Survey: 2024 के लोकसभा चुनावों में दो बड़े महाबंधन के बीच महामुकाबला होने वाला है. एक तरफ विपक्ष ने 26 दलों के साथ एक महागठबंधन तैयार किया है जिसका नाम I.N.D.I.A रखा है. वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ एनडीए है, जिसमें 38 दलों को एक साथ लाया गया है. ऐसे में लड़ाई तो दिलचस्प होने वाली है, लेकिन सभी के दिमाग में सवाल वही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष का पीएम फेस कौन बनेगा, कौन पीएम को अपने फेस के दम पर टक्कर दे पाएगा. वैसे विपक्ष में कई कद्दावर नेता हैं लेकिन क्या वे पीएम मोदी टक्कर दे पाएंगे यह बड़ा सवाल बना हुआ है. ऐसे में विपक्ष किसको पीएम का चेहरा बना सकता है ये देखने वाली बात होगी.

वहीं इस दिलचस्प सवाल को लेकर सी-वोटर ने एक सर्वे किया कि विपक्ष में कौन सबसे ज्यादा पीएम फेस के लिए लोकप्रिय है. इस पर जनता ने काफी चौंकाने वाले जवाब दिए. चलिए आपको बताते हैं कि सबसे ऊपर किस नेता का नाम है.

राहुल गांधी नहीं तो कौन होगा PM फेस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट ने मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनायी है. वहीं गुजरात हाईकोर्ट ने उनकी राहत याचिका को भी खारिज कर दिया है. ऐसा में राहुल गांधी का लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. अगर सुप्रीम कोर्ट से भी उनको राहत नहीं मिलती है तो उनका पीएम फेस का चेहरा होना भूल ही जाओ. इसी को जनता से सवाल किया गया कि अगर राहुल गांधी ने चुनाव नहीं लड़ पाय तो कौन विपक्ष में से कौन पीएम फेस होगा.

सर्वे के मुताबिक जनता ने विपक्ष में कई नेताओं को पीएम फेस के लिए पसंद किया है, जिसमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार और कांग्रेस की प्रियंका गांधी को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है.

यह भी पढ़ें- सुभासपा में ओम प्रकाश के खिलाफ बगावत! सपा ने तैयार किया महा-प्लान; बलिया, गाजीपुर समेत इन जिलों में तैयार करेगी ‘राजभर सेना’

प्रियंका गांधी विपक्ष के पीएम फेस के लिए बेस्ट चॉइस

सी वोटर के सर्वे में जनता ने सबसे ज्यादा राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को विपक्ष के पीएम फेस के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया है. उनके पास-पास भी विपक्ष का और कोई चेहरा टिक नहीं पाया. हालांकि उनके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे और उसके बराबर ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लोगों ने पसंद किया. इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंंत्री ममता बनर्जी को लोगों ने पसंद किया.

  • प्रियंका गांधी को 33 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया
  • अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार को 14-14 प्रतिशत
  • ममता बनर्जी को 10 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago