देश

देश की इन 4 जातियों के नाम रहेगा इस बार का Budget, जिनकी PM Modi अक्सर करते हैं चर्चा

Interim Budget 2024: देश का आम बजट 1 फरवरी 2024 को पेश होने जा रहा है. यह आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में पेश करेंगी. अंतरिम बजट (Budget 2024) को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं. चर्चा है कि आगामी आम बजट, महिला, युवा वर्ग, किसान और अन्नदाता (किसान) के लिए खास हो सकता है. यही वजह कि इस आम बजट को लोग GYAN बता रहे हैं.

GYAN यानी गरीब, युवा वर्ग, अन्नदाता और नारी. पीएम मोदी पहले इस बात को कह चुके हैं कि उनके लिए देश में सिर्फ चार जातियां हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले आम बजट में इन चार वर्गों पर खास फोकस रहेगा. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि आम चुनाव को देखते हुए इस बार के बजट में सरकार महिलाओं को लुभाने की भरपूर कोशिश करेगी. यह भी हो सकता है कि महिलाओं को लेकर कोई बड़ा ऐलान किया जाए.

महिलाओं के लिए क्या हो सकता है खास

जानकारों की मानें तो आम बजट का आकार महिलाओं के लिए बढ़ाया जा सकता है. कृषि के क्षेत्र में विशेष महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं दी जा सकती हैं. चूंकि कृषि श्रम में महिलाओं की हिस्सेदारी 43 फीसदी है. वहीं भारत में कृषि क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी 84 फीसदी है.

यह भी पढ़ें: ED के सामने पेश हुए लालू यादव, डिप्टी सीएम सम्राट बोले- तेजस्वी बताएं डेढ़ साल में करोड़पति कैसे बनते हैं?

बजट मे किसनों पर भी रहेगी खास नजर

पीएम किसान योजना (PM-Kisan Samman Nidhi) के तहत महिला किसानों के सम्मान का भी ध्यान रखा जाएगा. बीते 10 साल में बजट में महिलाओं के लिए 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. साथ ही बजट में महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर जैसी योजना को लाने का भी ऐलान किया जा सकता है. महिला किसानों के लिए सम्मान निधि को बढ़ाकर 12000 तक किया जा सकता है. इसके अलावा मनरेगा के लिए महिला किसानों को विशेष आरक्षण देने के साथ-साथ खास मानदेय देने की संभावना भी है. इसके लिए महिलाओं को बिना ब्याज के लोन देने की पेशकश भी की जा सकती है. इतना ही नहीं, महिलाओं से जुड़ी स्कीम का बजट 2023 के मुकाबले 25 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

29 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

30 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

45 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago