देश

Gyanvapi Vyas Tehkhana: ज्ञानवापी के इस तहखाने में अब रोज 5 बार आरती होगी, 31 साल बाद ​हिंदुओं को वापस मिला पूजा का अधिकार

Gyanvapi Vyas Tehkhana Hindu Puja: महादेव की नगरी काशी में ज्ञानवापी के मौजूदा ढांचे पर हिंदू-मुस्लिम अनुयायियों के बीच विवाद कायम है. ज्ञानवापी पहले एक विशाल मंदिर होता था..मुगलों के शासन में उसे तोड़कर मस्जिद का रूप दे दिया गया. हालांकि, सरकार द्वारा कराए गए एएसआई सर्वे में वहां मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं. इसके अलावा ज्ञानवापी के एक तहखाने में सदियों से हिंदू पूजा भी करते आ रहे थे, जिसे “व्यासजी का तहखाना” कहते हैं. यूपी की मुलायम सरकार ने 1993 में हिंदू पक्ष से यह अधिकार छीन लिया था.

हिंदू पक्ष ने अदालत में ये गुहार लगाई कि उन्हें व्यास तहखाने में पूजा-अर्चना का अधिकार वापस मिले. वाराणसी की जिला अदालत ने 31 जनवरी 2024 को प्रशासन को ये आदेश ​दे दिया कि “हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी स्थि​त व्यास तहखाने में पूजा की अनुमति दी जा रही है..वाराणसी के DM 7 दिन के अंदर पूजा-पाठ के लिए जरूरी इंतजाम करें.”

महज 8 घंटे में अदालत के आदेश की पालना हुई

अदालत के आदेश का पालन करने में वाराणसी प्रशासन को महज 8 घंटे लगे. दोपहर 3 बजे अदालत का आदेश आया था. उस आदेश के बाद काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पुलिस-प्रशासन की हलचल तेज हो गई. अधिकारियों ने रात 8 बजे ज्ञानवापी तहखाने की बाहर से ही जांच-पड़ताल की. रात 9 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ कम होने के बाद 4 नंबर गेट से प्रशासन ने लोगों का प्रवेश बंद करा दिया. उसके बाद 9:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच विश्वनाथ मंदिर के पूर्वी गेट से ट्रस्ट के कर्मचारियों को बुलाकर बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू किया. लगभग एक घंटे में रात 10.30 बजे तक बैरिकेडिंग को हटा दिया गया.

यह भी पढ़िए: Gyanvapi Tahkhana: जानिए हिंदुओं को 31 साल बाद कैसे वापस मिला पूजा का अधिकार?

31 साल बाद बुधवार रात को फिर से पूजा-अर्चना

बैरिकेडिंग हटने पर ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने साफ-सफाई की. ट्रस्ट की ओर से तहखाने में पूजा की सामग्री लाई गई. साथ ही 5 पुजारी बुलाए गए और फिर गुरुवार की रात 11 बजे से ही पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान वहां DM और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहे. दीप जलाकर गणेश-लक्ष्मी की आरती उतारी गई. तहखाने की दीवार पर बने त्रिशूल समेत अन्य धार्मिक चिन्हों को भी पूजा गया.

यह भी पढ़िए: ज्ञानवापी पर अदालत का अहम फैसला- हिंदुओं को मिला व्यास तहखाने में पूजा का अधिकार

आज काशी विश्वनाथ ट्रस्ट की ओर से ज्ञानवापी परिसर में व्यास जी के तहखाने में आरती का समय बताया गया है. यहां जानिए कि प्रतिदिन 5 आरती किस प्रकार होंगी—

प्रतिदिन 5 बार आरती

  • मंगला- सुबह 3:30 बजे
  • भोग- दोपहर 12 बजे
  • अपरान्ह- शाम 4 बजे
  • सांयकाल- शाम 7 बजे
  • शयन- रात्रि 10:30 बजे

आरती अब तक 2 बार हो चुकी है, अगली बार शाम 4 बजे होगी.

सोर्स- विष्णु शंकर जैन, अधिवक्ता, हिंदू पक्ष

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

2 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

44 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

1 hour ago