देश

UP News: भाजपा सांसद ने कानपुर देहात के डीएम नेहा सिंह पर लगाए गम्भीर आरोप, मड़ौली कांड का ठहराया जिम्मेदार, डांस वीडियो पर कसा तंज

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले की जिलाधिकारी नेहा जैन की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं. जहां एक ओर वायरल हुए उनके डांस वीडियो ने जमकर उनकी छीछालेदर की और मड़ौली कांड में उनके खिलाफ जमकर सवाल उठाए गए. वहीं, अब अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने उनके खिलाफ गम्भीर आरोप लगाए हैं और 18 सवालों के जवाब मांगे हैं. इसके साथ ही मड़ौली गांव में झोपड़ी में जमकर मरी मां-बेटी की मौत की जिम्मेदार भी नेहा को ही ठहराया है. उन्होंने डीएम के डांस वीडियो पर भी तंज कसा है.

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के बाद सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने डीएम नेहा जैन पर गंभीर आरोप लगाए है. सांसद ने मीडिया के सामने आरोप लगाते हुए कहा है कि, “कानपुर देहात महोत्सव में व्यापारियों से जमकर वसूली की गई है. व्यापारियों का जिला प्रशासन ने शोषण किया. महोत्सव में कितना रुपया खर्च हुआ. इसका कोई लेखा जोखा नही है.” इतना ही नहीं, सांसद देवेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी नेहा जैन से कानपुर देहात महोत्सव को लेकर लिखित में 18 सवालों के जवाब मांगे है. साथ ही मड़ौली कांड में जलकर माँ बेटी की हुई मौत का भी ज़िम्मेदार डीएम कानपुर देहात नेहा जैन को ही ठहराया है.

पढ़ें इसे भी- Kanpur Dehat: कानपुर देहात अग्निकांड में सवालों के घेरे में एसआईटी, मुर्दे को बना दिया गवाह, वायरल हुई जांच समिति की नोटिस

दूधवालों से भी की गई वसूली

सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि “कानपुर महोत्सव को लेकर कहा कि ईंट भट्टा, खादानों से फैक्ट्रियों से दूध वालों तक से वसूली की गयी है. कितना रुपया कानपुर देहात महोत्सव में खर्चा हुआ, कितना चंदा वसूला गया. क्या डीएम के पास कोई लेखा जोखा है? सद्भावना समिति के माध्यम से कानपुर देहात महोत्सव कराया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नही हुआ. ज़िले में अधिकारियों ने जमकर वसूली की.” इसी के साथ सांसद ने कहा कि “माँ-बेटी की जलकर हुई मौत का नज़ारा देखने वाले भी दोषी हैं.” गौरतलब है कि मड़ौली गांव में जब माँ बेटी की जलकर मौत हुयी थी. उस वक्त पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन का पूरा अमला वहां तमाशबीन होकर दो महिलाओं के जिंदा जलते हुए देख रहा था.

जाने क्या है मामला

बता दें कि 7 फरवरी से 12 फरवरी तक कानपुर देहात में कानपुर देहात महोत्सव का आयोजन हुआ था. इस दौरान 12 फरवरी को मंच पर न केवल जिलाधिकारी नेहा जैन ने ठुमके लगाए बल्कि एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति भी मंच पर जमकर नाचे. इसका वीडियो उस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जब 13 फरवरी को मड़ौली गांव की एक झोपड़ी में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस मामले में जमकर नेहा जैन की भद्द पिटी थी और उनके ही कारण योगी सरकार की भी जमकर किरकिरी हुई थी.

मालूम हो कि इस मामले में बात सामने आई थी कि झोपड़ी में आग उस वक्त लग गई थी, जब स्थानीय जिला प्रशासन व पुलिस की टीम झोपड़ी को ये कहते हुए तोड़ने पहुंची थी, कि झोपड़ी गैर कानूनी तरीके से बनी है. इस जमीन पर कब्जा किया गया है. इसी दौरान अंदर चूल्हे में खाना बन रहा था. लोगों ने प्रशासन को झोपड़ी तोड़ने के मना किया लेकिन प्रशासन नहीं माना और जैसे ही छप्पर हटाया झोपड़ी में आग लग गई और मां-बेटी जलकर मर गईं. हालांकि इस मामले में ये भी कहा गया है कि मां-बेटी ने खुद ही आग लगाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago