देश

UP Politics: “क्या ये देश और वर्दी का अपमान नहीं…” अग्निवीर योजना को लेकर वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना

Agniveer Scheme: अपनी ही सरकार पर हमला बोल कर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले यूपी की पीलीभीत (Pilibhit) सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने इस बार अग्निवीर योजना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी सांसद ने इस योजना को लेकर कहा है कि पांच साल बाद अग्निवीर योजना (Agniveer Scheme) वाले युवा गांवों में बेरोजगार घूमते हुए दिखाई देंगे. क्या ये देश और वर्दी का अपमान नहीं होगा. इससे युवाओं का मनोबल गिरेगा.

रविवार को वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला. अग्निवीर योजना को लेकर उन्होंने जनता को सम्बोधित किया और कहा कि, अग्निवीर के तहत जिन युवाओं को भर्ती किया जाएगा, उनको एक निश्चित समय के बाद नौकरी से निकाल दिया जाएगा. इसके बाद गाँवों में आकर उनको रोज़गार नहीं मिलेगा तो वो छोटे-छोटे काम करने को मजबूर होंगे या फिर बेरोजगार होकर घूमेंगे. इसी के साथ ही वरुण गांधी ने इस योजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, इस तरह से इस देश और सेना की वर्दी का अपमान नहीं होगा. इससे देश के युवाओं का मनोबल नहीं गिरेगा? जो लाखों लोग हटाएंगे जाएंगे, उनकी ज़िम्मेदारी कौन होगा. वरुण ने आगे कहा कि “इन युवाओं ने हथियार चलाना सीखा, पूरी ट्रेनिंग ली और फिर वो गाँवों में बेरोज़गार रहेंगे तो क्या सुखी रहेगा.”

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: “हनुमान जैसा कोई दूत…भेज दो अब सरकार”, एक और तुलसीदास ने लगाई CM योगी से गुहार, बांस की कलम से 6 साल में लिखा अनोखा ग्रंथ

पहले से ही दुखी हैं संविदाकर्मी

इस मौके पर उन्होंने संविदाकर्मियों को लेकर कहा कि अगर अग्निवीर के युवा नया रोज़गार करेंगे तो वो संविदा पर है औऱ आशा बहू, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी वाले संविदाकर्मी पहले से ही दुखी हैं. पिछले कई सालों से उनका मानदेय नहीं बढ़ा है. स्थायीकरण भी नहीं हुआ. न कोई सुविधा है.

बढ़ाया जाए मानदेय

जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि हम संविदा के ख़िलाफ नहीं हैं, लेकिन महंगाई के आधार पर इनका भी मानदेय बढ़ाया जाए. इनको बीमा का लाभ दिया जाए. स्थायीकरण हो ताकि उन्हें भी अपनी अहमियत का एहसास हो. वरुण गांधी ने आगे बताया कि पिछले 10 साल में 13 लाख करोड़ के ऋण माफ किए गए, इनमें से ज़्यादातर कर्जा उद्योगपतियों का माफ़ किया गया किसी गरीब का एक पैसा माफ नहीं हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

14 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

33 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

41 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

47 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago