देश

Israel Embassy Blast Case: इजरायली दूतावास के CCTV फुटेज में दिखे 2 संदिग्ध, इन बिंदुओं पर जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

Israel Embassy Blast Case: दिल्ली स्थित इजरायल एंबेसी के पास मंगलवार (26 दिसंबर) की शाम को हुए धमाके की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस जांच में इजरायली एंबेसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध कैद हुए हैं. इन संदिग्धों की तलाश और पहचान के लिए जांच टीमें जुट गई हैं. फुटेज के आधार पर पता लगाया जा रहा है कि ये दोनों लोग कहां से आए थे, किन रास्तों का इस्तेमाल करके एंबेसी तक पहुंचे और कौन थे? इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

CCTV फुटेज में दिखे दो संदिग्ध

दिल्ली पुलिस को घटनास्थल से इजरायली दूतावास के नाम दी गई धमकी भरा पत्र भी मिला था. मंगलवार की देर शाम तक पुलिस को घटना से जुड़े कोई भी सुराग नहीं मिले थे. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इजरायली दूतावास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं. शक है कि इन दोनों लोगों की ओर से धमकी भरा पत्र लिखा गया है. पुलिस इलाके के अन्य CCTV फुटेज को भी खंगालने में जुटी हुई है.

इन बिंदुओं पर जांच जारी

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों संदिग्ध वहां कैसे पहुंचे और उन्होंने कौन सा रास्ता अपनाया. किस तरफ से आए थे और किस तरफ गए हैं. इन सभी बिंदुओं पर जांच को तेज कर दिया गया है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके.

यह भी पढ़ें- Delhi Israel Embassy: इजरायली दूतावास के पास धमाके की खबर, मौके पर पहुंची पुलिस

शाम को दूतावास के पास हुआ था विस्फोट

विस्फोट के बाद दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया था कि “अभी तक घटनास्थल पर कुछ भी नहीं मिला है.” इसके अलावा दिल्ली पुलिस की जांच में अभी कुछ सामने नहीं आया है और न ही कोई विस्फोटक मिला है, लेकिन तलाशी अभियान अभी भी जारी है. नई दिल्ली में इजराइल दूतावास की तरफ से कहा गया है कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि शाम 5:10 बजे के आसपास दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था.

पुलिस ने दर्ज किया प्रत्यक्षदर्शी का बयान

वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि यह धमाका शाम 5 बजे के आसपास हुआ, मैं अपनी ड्यूटी पर था और एक तेज आवाज सुनी. जब मैं बाहर आया, तो मैंने एक पेड़ के पास से धुआं निकलते देखा. मैंने बस इतना ही देखा. पुलिस ने मेरा बयान ले लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago