मनोरंजन

Salman Khan Birthday: 2024 में बैक टू बैक 5 फिल्मों के जरिए पर्दे पर दहाड़ेंगे दबंग खान, बर्थ डे के मौके पर फैंस को दिया तोहफा

Salman Khan Birthday: सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. सलमान बी-टाउन के ऐसे सितारे हैं, जिनके किलर स्वैग और दबंग अंदाज का हर कोई फैन है. फैंस उनकी जिंदगी और फिल्मों से जुड़ी बातें जानने में खूब दिलचस्पी दिखाते हैं. आज हम आपको उनकी जिंदगी और आगामी फिल्मों के बारे में बताएंगे…

भाईजान के परिवार वालों की बात करें तो उनके पिता सलीम खान हिंदी सिनेमा के जाने माने लेखक हैं और मां सुशीला चरक उर्फ सलमा हाउस वाइफ हैं. वहीं सलमान की दूसरी मां हेलन अपने जमाने में पॉपुलर कैबरे डांसर रही हैं. सलमान खान ने स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद कॉलेज में एडमिशन तो लिया लेकिन बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया. उन्होंने कॉलेज छोड़ एक्टिंग की दुनिया में आने का मन बना लिया था.

सलमान ने 1988 में इस फिल्म में किया था डेब्यू

सलमान ने 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से डेब्यू किया, इसमें वे सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. अभिनेता को सफलता सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली. इस फिल्म में सलमान ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था. ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान के साथ भाग्यश्री मुख्य भूमिका में थीं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. इस साल सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल साबित हुईं.

जानें कैसे बने बॉलीवुड के स्टार

सलमान खान आज करोड़ों के मालिक हैं. भाईजान एक अभिनेता ही नहीं बिजनेसमैन भी हैं अभिनेता का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम दबंग खान ने अपने नाम पर रखा हुआ है. इसके अलावा उनका ‘बीइंग ह्यूमन’ नाम का एक ब्रांड भी है. इन सबके अलावा अभिनेता ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं, जिससे सलमान करोड़ों कमाते हैं. सलमान की नेटवर्थ 2850 करोड़ रुपये है.

साल 2024 में सलमान की पांच बड़ी फिल्में

साल 2024 में सलमान के पास फिल्मों की भरमार है. अभिनेता के पास एक नहीं पांच बड़ी फिल्में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता अपने जन्मदिन पर अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं. सलमान की आगामी फिल्मों की बात करें, तो अभिनेता यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में काम कर रहे हैं, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे. इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म में काम करेंगे. इन फिल्मों के अलावा सलमान अपने भाई अरबाज खान की फिल्म ‘दबंग 4’ और साजिद नाडियाडवाल की फिल्म ‘किक 2’ में भी काम करेंगे. वहीं, सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म में भी सलमान खान के काम करने की खबर है. हालांकि, अभिनेता के एक फिल्म के अलावा किसी भी अन्य की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago