ICC World Cup 2023

“सवा लाख लोगों को सिर्फ तब चुप कराया जा सकता है, जब आपके अंदर ‘Fire’ हो”, पाकिस्तान टीम पर बरसे शोएब अख्तर

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया. इस मैच को देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मैच में करीब सवा लाख से ज्यादा फैंस भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे. पूरा स्टेडियम नीली जर्सी में दिखाई दे रहा था. भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बेटिंग करने का न्योता दिया. पाकिस्तान के बल्लेबाज जब मैदान में बैटिंग करने उतरते तो पूरा स्टेडियम इंडिया-इंडिया के नारों से गूंज रहा था. ऐसे में पाकिस्तान को अच्छी बल्लेबाजी करनी थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके.

पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 42.5 ओवरों में 191 रन बनाकर आउट हो गई. इसके बाद ऐसे कहा जाने लगा कि पाक की टीम भारी दबाव के चलते बिखर गई. हालांकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar ) ने एक ट्वीट कर बाबर की सेना की क्लास लगा दी है.

“सवा लाख बंदों को अकेले चुप करवाने के लिए फायर चाहिए होता है”

पाकिस्तान की इनिंग्स खत्म होने के बाद जब शोएब अख्तर ने एक ट्वीट करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़क उठे. इसके साथ ही उन्होंने इशारों में इस बात का भी जवाब दिया जो कह रहे थे कि सवा लाख फैंस के दवाब के आगे पाक के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. शोएब अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “सवा लाख बंदों को अकेले चुप करवाने के लिए फायर (FIRE) चाहिए होता है. यह सिर्फ तब हो सकता है जब आप के अंदर आग हो.”

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: ‘ये हैदराबाद नहीं अहमदाबाद है’ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस ने जमकर की बाबर आजम की हूटिंग

फैंस ने की बाबर आजम की हूटिंग

वहीं मैच की शुरुआत से पहले हुए राष्ट्रगान के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला था. भारतीय राष्ट्रगान यानी जन गण मन के दौरान भारतीय फैंस का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया था.  भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए राष्ट्रगान में करीब 1 लाख लोगों ने एक साथ मिलकर भारतीय राष्ट्र्गान गाया. दुनिया का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम जन गण मन के सुरीले राष्ट्रगान से गूंजने लगा. मेहमान टीम के लिए यह भारतीय फैंस का जोश मैच से पहले ही उन्हें बड़े दबाव में ले गया. वहीं भारतीय फैंस ने एक झटका बाबर आजम को भी दिया है.

बता दें कि जब पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम टॉस के लिए बाहर आए तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद नहीं थी. भारतीय फैंस ने जमकर बाबर आजम की हूटिंग की और उनका मजाक बना डाला.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

35 seconds ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

5 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

23 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago