कोझिकोड में स्टारबक्स के पास विवाद (फाइल फोटो)
Israel Palestine Conflict: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच भीषण युद्ध जारी है. फिलीस्तीन के समर्थन में भारत में कई जगह प्रदर्शन हुए, जिसके चलते भारत सरकार व स्थानीय स्तर पर प्रदर्शनकारियं के खिलाफ कार्रवाई हुई. इस बीच एक नया विवाद केरल से सामने आया है. केरल पुलिस ने कोझिकोड जिले में स्टारबक्स आउटलेट के बाहर फिलीस्तीन समर्थक पोस्टर चिपकाने के आरोप लगे हैं. इसके चलते 6 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई है.
इस मामले में इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट सामने आई है जो बताती है जो बताती है कि 4 जनवरी के मामले से जुड़ी है. आरोप है कि कोझिकोड़ के फारुक कॉलेज के छात्रों ने कथित तौर पर स्टारबक्स के बाहर पोस्टर चस्पा किए गए हैं. इन पोस्टर्स पर फ्री फिलीस्तीन और चेतावनी ये कंटेंट नरसंहार को फंड कर सकती है’ का टाइटल लिखा हुआ था. इसके बाद स्टारबक्स के कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 427, 448, 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें-भारत-मालदीव के बीच विवाद गहराया, नई दिल्ली के एक्शन पर माले में रिएक्शन, भारतीय उच्चायुक्त को जारी किया समन
इस मामले में कथित तौर पर ये छात्र भारतीय कल्याण पार्टी की छात्र शाखा, फ्रेटरनिटी मूवमेंट के सदस्य हैं. हालांकि इन छात्रों को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया. लेकिन पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के खिलाफ फ्रेटरनिटी मूवमेंट के अन्य कार्यकर्ताओं ने स्टारबक्स तक मार्च भी निकाला है.
इस मामले पर एक आरोपी छात्र का नाम वसीम मंसूर ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि उनका इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था. बल्कि पर नरसंहार युद्ध का समर्थन करने वाले ब्रांड्स का वीडियो बनाने का था. फिलिस्तीन के समर्थन में कोझिकोड के भीतर ये तीसरी घटना सामने आई है. इससे पहले यहां कई सभाएं हो चुकी हैं. जिसमें भारी भीड़ जुटी थी.
स्टारबक्स ने गाजा पर इजराइल के हमलों का समर्थन किया था. इसके बाद से दुनियाभर में इसका विरोध किया गया था. इसको लेकर स्टारबक्स ने बयान जारी करते हुए कहा था कि हम जिस चीज के लिए खड़े हैं और उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत बयानबाजी हो रही है, और उसके आउटलेट्स को निशाना बनाया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…