देश

Delhi: पुलिस वैन से बाहर आकर संजय सिंह ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, आबकारी नीति मामले में जेल में हैं बंद

AAP: दिल्ली आबकारी नीती मामले में जेल में बंद आप के दिग्गज नेता संजय सिंह ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है. उन्हें कोर्ट से नामांकन दाखिल करने की अनुमति मिली थी. इसके बाद संजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में जेल से बाहर लाया गया और फिर उन्होंने नामांकन दाखिल किया. गौरतलब है कि 19 जनवरी को राज्यसभा का चुनाव होना है. इसके लिए आम आदमी पार्टी ने तीन लोगों को प्रत्याशी बनाया है. जिसमें संजय सिंह, एनडी गुप्ता और स्वाति मालिवाल शामिल हैं. बता दें कि संजय सिंह और एनडी गुप्ता को फिर से मौका दिया गया है. संजय सिंह के अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन किया है.

गौरतलब है कि संजय सिंह को 6 जनवरी को दिल्ली की राउज एवेंयू कोर्ट ने राज्यसभा के लिए नामांकन करने की इजाजत दी थी. हालांकि कोर्ट ने संजय सिंह को इसके लिए कई दस्तावेजों पर सिग्रेचर करने की अनुमति दी थी.

पुलिस वैन से नामांकन दाखिल करने पहुंच संजय सिंह

कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए शुक्रवार को जेल अधीक्षक ने चुनाव के संबंध में अंडरटेकिंग, नॉमिनेशन फॉर्म और अन्य जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताकक्षर करने की अनुमति दी. इसके बाद संजय सिंह पुलिस की वैन से नामांकन दाखिल करने पहुंचे. इसका वीडियो भी सामने आया है. बता दें कि संजय सिंह आबकारी नीति मामले में जेल में बंद हैं. ईडी की कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें- Lakshadweep: प्रधानमंत्री के दौरे के बाद इंटरनेट पर छाया लक्षद्वीप, 20 सालों में पहली बार सबसे ज्यादा किया गया सर्च

मानहानि मामले में हैं दोषी

पिछले साल 22 दिसंबर को ट्रायल कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी और कहा था, “कोर्ट का प्रथम दृष्टया मानना ​​है कि उनके खिलाफ मामला वास्तविक है. सबूत मनी लॉन्ड्रिंग के कथित अपराध में उनकी संलिप्तता को दर्शाते हैं. ऐसा मानने के लिए उचित आधार हैं कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के कथित अपराध के दोषी हैं.” विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने प्रथम दृष्टया अपना विचार व्यक्त किया और कहा, “साक्ष्य और सामग्री मनी लॉन्ड्रिंग के कथित अपराध में आवेदक की संलिप्तता को दर्शाती है क्योंकि उसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस प्रक्रिया या गतिविधियों में शामिल दिखाया गया है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

16 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago