देश

Chandrayaan-3: इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने ‘प्रज्ञान रोवर’ को लेकर कही बड़ी बात, जानिए क्यों अहम हैं अगले दो सप्ताह

चंद्रयान-3 की चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर अपना काम शुरू कर दिया है. रोवर चांद की सतह पर घूम-घूमकर जानकारियां इकट्ठा कर रहा है. रोवर की हर एक्टिविटी पर इसरो की नजर बनी हुई है. इसी को लेकर इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने कहा कि अगले दो सप्ताह काफी अहम हैं. टीम इन दिनों को लेकर काफी उत्साहित है.

14 दिनों तक डेटा का करेंगे अध्ययन

एएनआई से बात करते हुए इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि इस मिशन के ज्यादातर उद्देश्य जल्द ही पूरे होने जा रहे हैं. लैंडर और रोवर सभी अपना-अपना काम कर रहे हैं. मैं समझता हूं कि मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिक डेटा को बहुत अच्छे से देख रहे हैं. अगले 14 दिनों तक चांद से मिलने वाली सारी जानकारी की स्टडी करते रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हम एक अच्छी सफलता को हासिल करेंगे.

पीएम मोदी से बधाई मिलने पर जाहिर की खुशी

इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और उसके बाद इसरो पहुंचकर पीएम मोदी की तरफ से बधाई देने पर खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग और पीएम मोदी का दौरा काफी खुशी देने वाला है.

यह भी पढ़ें- G20 Summit: मल्टीलेयर सिक्योरिटी,बुलेट प्रूफ वाहन, विदेशी मेहमानों की होगी अचूक सुरक्षा, दिल्ली में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

23 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

गौरतलब है कि बीते शनिवार (27 अगस्त) को पीएम मोदी ने बेंगलुरु स्थित इसरो पहुंचकर चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दी. इस दौरान पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए भावुक हो गए. पीएम मोदी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अतंरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया. साथ ही वैज्ञानिकों की सराहना की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

4 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago