मनोरंजन

Dream Girl 2 Day 2nd Collection: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल 2’, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम देखने को मिल रही है. ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लोगों का जमकर प्यार मिल रहा है और फिल्म ने दूसरे दिन 14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, इसके साथ ही  फिल्म ने 2 दिनों में कुल 24.69 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘ड्रीम गर्ल 2’ शुक्रवार (25 अगस्त 2023) को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 10.69 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही ‘ड्रीम गर्ल 2’ आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. वहीं दूसरे दिन की कमाई के साथ फिल्म ने कुल 24.69 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ के बीच चला ‘ड्रीम गर्ल 2’ का जादू

वहीं सनी देओल की फिल्म गदर 2 और ओएमजी 2, 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसके बाद ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छा गईं. 18 अगस्त को अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म गदर 2 और ओएमजी 2 के आगे नहीं चल पाई. वहीं इन तीनों फिल्मों के बीच ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने जगह बना ली है और दर्शकों का मनोरंजन कर रही है सिनेमाघरों में बहुत कुछ.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने ‘प्रज्ञान रोवर’ को लेकर कही बड़ी बात, जानिए क्यों अहम हैं अगले दो सप्ताह

‘ड्रीम गर्ल 2’ दे रही है कॉमेडी का फुल डोज

बता दें ‘ड्रीम गर्ल 2’ आयुष्मान खुराना की 2019 में आई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है. फिल्म में आयुष्मान ने पूजा की आवाज से दर्शकों को खूब हंसाया, और अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान ‘पूजा’ के अवतार में दर्शकों को कॉमेडी का फुल डोज दे रहे हैं. फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आई हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

5 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

6 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago