Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jabalpur Resort Murder Case : प्यार में बेवफाई पर काटा गला, युवती की हत्या मामले में वीडियो वायरल

Chatisgarh news

प्रेमिका की पेचकस से हत्या (फोटो ट्विटर)

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिलें से सरफिरे प्रेम की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां तिलवारा के ग्राम घाना के मेखला रिजॉर्ट में हुई युवती की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया है. जिसमें आरोपित ने प्रेम में धोखा दिए जाने पर हत्या किए जाने की बात कही है.

वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद पुलिस इस वीडियो को लेकर अब मामले की जांच में जुटी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेम में धोखा दिए जाने पर युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया था. हालांकि  पुलिस ने इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

बता दें कि आरोपित का नाम अभिजीत पाटीदार है. जिसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, फिलहाल पुलिस ने इसे डिलीट करवा दिया है. वहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. तीन दिन बाद भी इस मामले में आरोपित तक पहुंचने में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. पुलिस अपने जांच में धीरे-धीरे कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है.

पुलिस ने युवती शिल्पा की हत्या के संदेह में फिलहाल उसके साथ कमरे में ठहरे युवक को बताया है. इसी वजह से उसे आरोपित करार दिया गया है. आरोपित ने रिजॉर्ट में अपना नाम अभिजीत पाटीदार और पता अहमदाबाद के कृष्णा अस्पताल मानसी रेसीडेन्सी बताया था. उसने यही आइडी भी रिसोर्ट में दी थी. जांच में यह बात भी सामने आई कि रविवार को रिजॉर्ट पहुंचने के बाद आरोपित और युवती ने कमरा बुक किया और उसके बाद रेस्टोरेन्ट में साथ बैठकर खाना खाया था. इसके बाद दोनों वहां से चले गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital