लाइफस्टाइल

गर्भवती महिला ऐसे रखें अपनी डाइट का खास ध्यान, फॉलो करें ये 4 परफेक्ट डाइट प्लान

Pregnancy Diet Chart: शादी के बाद माता-पिता बनने की खुशी हर कपल के लिए सबसे कीमती और अनोखी होती है. कुछ महिलाएं जल्दी गर्भवती हो जाती हैं, जबकि कुछ थोड़ा और इंतजार कर मां बनना चाहती हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, एक महिला के लिए 25 साल की उम्र में गर्भधारण की योजना बनाना सबसे अच्छा होता है. अगर आप भी गर्भवती हैं तो आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. गर्भावस्था का पहला महीना महिलाओं के लिए सबसे कठिन होता है. गर्भावस्था के पहले और चौथे सप्ताह के दौरान आपके शरीर में कुछ विशेष बदलाव होते हैं. स्वस्थ बच्चे के जन्म के लिए गर्भवती महिला को अपने स्वस्थ पर भी खास ध्यान देना पड़ता है. अच्छे खान-पान से दोनों ही सेहतमंद रहते हैं. आइए हम आपको बताते हैं गर्भवती महिला को क्या खाना चाहिए जो बच्चे के लिए भी फायदेमंद हो…

अंडा (Pregnancy Diet Chart)

अंडे में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अंडे में प्रोटीन के साथ विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. विटामिन डी की मात्रा अंडे में भरपूर होती है. बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए विटामिन डी महत्वपूर्ण है. इसलिए गर्भवती महिला अंडे का सेवन भी कर सकती है.

बादाम

बादाम में काफी सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. बादाम खाने से दिमाग तेज होता है. यह गर्भवती महिला और उनके बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है. बादाम में काफ़ी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं. गर्भावस्था में महिलाओं को बादाम का सेवन आवश्य करना चाहिए. इससे बच्चे का दिमागी विकास होता है.

यह भी पढ़ें : अगर आपने अभी तक नहीं खाया बिहार का मीठा क्रिस्पी डिज़र्ट तो आज ही करें ट्राई, जानें रेसिपी

ताजे फल (Pregnancy Diet Chart)

फल सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं. ताजे फल में विटामिन मिलता है. ऐसे में महिलाओं को संतरा, केला और अंगूर आदि फलों का सेवन करना चाहिए. अगर आपको जूस अच्छा लगता है तो आप फलों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं.

दही (Pregnancy Diet Chart)

गर्भवती महिलाओं के लिए दही का सेवन भी सेहतमंद और बच्चे के लिए फायदेमंद है. दही में विटामिन सी समेत बहुत सारे प्रोटीन होते हैं. रोजाना दही का सेवन करने से प्रसव के बाद स्वस्थ और विकसित बच्चे का जन्म होता है.

Uma Sharma

Recent Posts

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

54 seconds ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

4 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

26 minutes ago

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

43 minutes ago