देश

Jammu and Kashmir: चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद चिनार कोर को मिले नए GOC, बदले गए 3 जिलों के SSP

Jammu and Kashmir: चिनार कोर कमांडर रहे लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को मिलिट्री ऑपरेशंस का महानिदेशक बनाया गया तो वहीं शुक्रवार को लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव को चिनार कोर का अगला कमांडर नियुक्त कर दिया गया है. इस सम्बंध में रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने श्रीनगर स्थित 15 कोर का नया कमांडर नियुक्त किया है, जो 15 अक्टूबर से पदभार ग्रहण कर लेंगे.

लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव ने कश्मीर घाटी में सेना की बड़े पैमाने पर तैनाती की है. वह सेना मुख्यालय में आने से पहले घाटी में राष्ट्रीय राइफल्स की कमान संभाल रहे थे. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भारतीय सेना में कश्मीर घाटी और नियंत्रण रेखा की सुरक्षा देने वाली कोर के प्रभारी कमांडर बने रहेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल घई को लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा की जगह सैन्य संचालन के नए महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने की मंजूरी दे दी गई है. लेफ्टिनेंट जनरल घई आतंकवाद विरोधी अभियानों के विशेषज्ञ हैं और उन्होंने सेना के उत्तरी कमांडर के तौर पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ काम किया है.

ये भी पढ़ें-“पाकिस्तान की ISI मिली हुई है आतंकवादियों के साथ…” अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में NSA रहे मैक्मास्टर ने किया बड़ा दावा

इस वर्ष 31 अक्टूबर को सेना मुख्यालय के दो महत्वपूर्ण पदाधिकारी रणनीति मामलों के उप प्रमुख और क्षमता विकास और भरण-पोषण मामलों के उप प्रमुख सेवानिवृत्त हो रहे हैं. 22 जुलाई को जारी नई पोस्टिंग की सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को पहले ही दीमापुर में 3 कोर और नए आर्मी वॉर कॉलेज कमांडेंट जैसी जगहों पर कार्यभार संभालने के लिए भेजा जा चुका है. इस बीच, चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद, जम्मू-कश्मीर सरकार ने इम्तियाज हुसैन को श्रीनगर जिले का नया एसएसपी, जाहिद मलिक को बारामुला जिले का नया एसएसपी, गुलाम जिलानी को कुपवाड़ा का नया एसएसपी और इफरोज अहमद को हंदवाड़ा का एसपी नियुक्त किया है. मालूम हो कि जम्मू एवं कश्मीर में 10 साल के अंतराल के बाद 18 सितंबर से चुनाव होने जा रहे हैं. यह चुनाव 1 अक्टूबर तक चलेंगे और इसका परिणाम 4 अक्टूबर को आएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

51 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

57 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

2 hours ago