आतंकियों के साथ हुई सुरक्षाबलों की मुठभेड़
Jammu Kashmir: भारतीय सेना ने आतंकियों के बड़े मंसूबों पर पानी फेड़ दिया है. दरअसल, लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को सरकारी कामों में बाधा डालने का काम सौंपा गया था. लेकिन अब जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सेना ने तीनों को धर दबोचा है. इनके खिलाफ सेना को कई अहम सबूत मिले हैं. पुलिस को शनिवार को खूफिया जानकारी मिली थी कि तीनों आतंकियों घाटी में छुपे हुए हैं.
पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी लस्कर-ए-तैयबा कमांडर गुलाम रसूल उर्फ राफिया रसूल के इशारों पर काम कर रहे थे. जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया है उसमें जुबैर अहमद शाह पीरजादा और पीरजादा मुबाशिर यूसुफ है, दोनों शतमुक्कम के रहने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: स्कूल में बच्चे की पिटाई पर शुरू हुई सियासत, ओवैसी बोले- बुलडोजर और ठोक दो का क्या हुआ ?
पुलिस ने बताया कि आतंकियों के पास से पांच हथगोले और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों को सरकारी काम में बाधा डालने का टास्क दिया गया था. उन्होंने अपने आकाओं को लक्ष्यों का संकेत देने वाली तस्वीरें भी साझा की थीं.”
इसके अलावा, एक अलग घटना में, कुपवाड़ा पुलिस ने 47 आरआर (बिहार) के साथ मिलकर ड्रैगमुल्ला शालपोरा में चौकी स्थापित की. यहां चेकिंग के दौरान वाहन की तलाशी लेने पर बायीं अगली सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक हथगोला बरामद हुआ. जहूर अहमद खान के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया गया और हिरासत में ले लिया गया. इसमें कहा गया है कि पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
-भारत एक्सप्रेस
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…