देश

Muzaffarnagar News: स्कूल में बच्चे की पिटाई पर शुरू हुई सियासत, ओवैसी बोले- बुलडोजर और ठोक दो का क्या हुआ ?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक स्कूल में बच्चे को दूसरे छात्र से पिटवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है. नेहा पब्लिक स्कूल में छात्र की पिटाई पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब बुल्डोजर और ठोक दो का क्या हुआ ?

बता दें कि शनिवार (26 अगस्त) को मुजफ्फरनगर जिले में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक दिव्यांग शिक्षिका मुस्लिम समुदाय के एक बच्चे को दूसरे छात्र से पिटवा रही है. पिटाई का ये वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. जिसपर ओवैसी, राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बयान दिया है.

ओवैसी ने योगी सरकार पर बोला हमला

असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब बुल्डोजर और ठोक दो का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्चे के पिता ने अपने बच्चे को स्कूल से निकाल लिया है. उसने लिखित में कहा है कि मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहता हूं, क्योंकि वह जानता है कि उसे न्याय नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: ‘शिवशक्ति’ पर मौलाना सैफ अब्बास ने जताया विरोध, बोले- हिंदुस्तान, इंडिया या भारत नाम रखते तो अच्छा होता

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

मामले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “मुज़फ़्फ़रनगर के एक वायरल वीडियो में एक टीचर एक अल्पसंख्यक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवा रही है। इसमें वो दोहरे अपराध की दोषी हैं क्योंकि वो पिटवा भी रही है और दूसरे बच्चों को हिंसक भी बना रही है। भाजपा सरकार ये वीडियो G20 की मीटिंग में दिखाकर साबित करे कि उसका नफ़रती एजेंडा किस प्रकार तरह से सही है। ऐसी टीचर शिक्षक समाज पर धब्बा है, पूरे देश के शिक्षकों को उस टीचर को दंडित करने के लिए आवाज़ उठानी चाहिए।”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

15 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

15 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

30 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago