Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: घाटी में सेना की बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी लस्कर-ए-तैयबा कमांडर गुलाम रसूल उर्फ ​​राफिया रसूल के इशारों पर काम कर रहे थे.

Jammu Kashmir

आतंकियों के साथ हुई सुरक्षाबलों की मुठभेड़

Jammu Kashmir: भारतीय सेना ने आतंकियों के बड़े मंसूबों पर पानी फेड़ दिया है. दरअसल, लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को सरकारी कामों में बाधा डालने का काम सौंपा गया था. लेकिन अब जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सेना ने तीनों को धर दबोचा है. इनके खिलाफ सेना को कई अहम सबूत मिले हैं. पुलिस को शनिवार को खूफिया जानकारी मिली थी कि तीनों आतंकियों घाटी में छुपे हुए हैं.

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी लस्कर-ए-तैयबा कमांडर गुलाम रसूल उर्फ ​​राफिया रसूल के इशारों पर काम कर रहे थे. जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया है उसमें जुबैर अहमद शाह पीरजादा और पीरजादा मुबाशिर यूसुफ है, दोनों शतमुक्कम के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: स्कूल में बच्चे की पिटाई पर शुरू हुई सियासत, ओवैसी बोले- बुलडोजर और ठोक दो का क्या हुआ ?

पुलिस ने बताया कि आतंकियों के पास से पांच हथगोले और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों को सरकारी काम में बाधा डालने का टास्क दिया गया था. उन्होंने अपने आकाओं को लक्ष्यों का संकेत देने वाली तस्वीरें भी साझा की थीं.”

गाड़ी के सीट के नीचे मिला हथगोला

इसके अलावा, एक अलग घटना में, कुपवाड़ा पुलिस ने 47 आरआर (बिहार) के साथ मिलकर ड्रैगमुल्ला शालपोरा में चौकी स्थापित की. यहां चेकिंग के दौरान वाहन की तलाशी लेने पर बायीं अगली सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक हथगोला बरामद हुआ. जहूर अहमद खान के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया गया और हिरासत में ले लिया गया. इसमें कहा गया है कि पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital