जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा जारी किए गए आतंकियों के स्केच.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को डोडा जिले में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार तीन आतंकवादियों के स्केच जारी किए, जिनमें 16 जुलाई को देस्सा जंगल के उरारबागी क्षेत्र में घात लगाकर किया गया हमला भी शामिल है, जिसमें एक सेना अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए थे. पुलिस ने इन आतंकवादियों के बारे में सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी है.
पुलिस के अनुसार, तीन आतंकवादियों के स्केच जारी किए गए हैं. इन आतंकवादियों की मौजूदगी डोडा और देसा क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकवादी देस्सा के उरारबागी इलाके में हाल में हुई आतंकवादी घटनाओं में शामिल थे. उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है.
बयान के अनुसार, ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जिले के लोगों से इन आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुलिस को जानकारी देने की अपील की है.’
आतंकवादियों की सूचना देने के लिए पुलिस अधिकारियों के नंबर भी दिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि आतंकवादियों की सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे.
आतंकी हमलावरों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं. मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं:
1. डोडा SSP 9541904201
2. SP (मुख्यालय) 9797649362 और 9541904202,
3. SP (ऑपरेशंस) 9541904203
4. डिप्टी SP डीएआर डोडा 9541904205
5. डिप्टी SP मुख्यालय 9541904207
6. डोडा स्टेशन हाउस ऑफिसर 9419163516 और 9541904211,
7. देस्सा SHO 8082383906
8. बागला भारत पुलिस चौकी प्रभारी 7051484314 और 9541904249,
9. PCR डोडा 01996233530, 7298923100, 9469365174 और 9103317361.
16 जुलाई को हुआ हमला जम्मू क्षेत्र में दूसरी बड़ी मुठभेड़ थी. इससे पहले 8 जुलाई को कठुआ के बदनोटा गांव में घात लगाकर किए गए हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे. हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में तेजी आई है.
हाल ही में कुलगाम जिले में छह आतंकी मारे गए. 26 जून को डोडा जिले के गंडोह इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए. 11 जून को कठुआ जिले से सटे भद्रवाह के चत्तरगला इलाके में आतंकियों ने पुलिस और सेना की संयुक्त सुरक्षा चौकी पर हमला किया था. इस हमले में सेना के पांच जवान और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे. अगले दिन आतंकियों ने डोडा जिले की गंडोह तहसील के कोटा टॉप पर पुलिस टीम पर हमला कर हेड कांस्टेबल फरीद अहमद को घायल कर दिया.
9 जून को रियासी में आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों की एक बस पर हमला किया, जिसमें 9 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए. बस शिवखोड़ी तीर्थस्थल से कटरा लौट रही थी.
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…