ओलंपिक

Paris Olympics 2024: सरबजोत, अर्जुन पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूके

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में शनिवार को भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए. जर्मनी के रॉबिन वाल्टर के पीछे क्वालिफिकेशन राउंड में नौवें स्थान पर रहने के बाद सरबजोत मामूली अंतर से फाइनल में पहुंचने से चूक गए.

भारतीय खिलाड़ी ने 60 शॉट्स के बाद 577 अंक जोड़े और वाल्टर के साथ बराबरी पर रहे, लेकिन जर्मन खिलाड़ी ने भारतीय से एक इनर-10 अधिक मारा और फाइनल में पहुंच गए. अन्य भारतीय निशानेबाज चीमा क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 574 और 17 इनर 10 के साथ 18वें स्थान पर रहे.

इससे पहले दिन में, रमिता जिंदल-अर्जुन बबुता और एलावेनिल वलारिवान-संदीप सिंह 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे. रमिता और अर्जुन ने प्रत्येक 30 शॉट की सीरीज में कुल 628.7 का स्कोर किया, जबकि एलावेनिल वलारिवान और संदीप सिंह, दूसरी भारतीय टीम, 626.3 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रहे.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में चीन ने जीता पहला गोल्ड मेडल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

42 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago