आतंकी हमले में इस मजदूर को गोली लगी.
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाकर हमला किया है. यह हमला गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र के बटगुंड गांव में किया गया, जहां अज्ञात आतंकवादियों ने एक प्रवासी मजदूर को गोली मारी.
अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में उत्तर प्रदेश के प्रीतम सिंह नामक एक मजदूर को गोली लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह हमला गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में एपीसीओ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के दूसरे राज्यों के श्रमिकों के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के चार दिन बाद हुआ है. इस हमले में छह श्रमिकों और एक स्थानीय डॉक्टर सहित सात लोग मारे गए थे.
इससे पहले पुलिस ने बुधवार को हमले में शामिल दो विदेशी आतंकवादियों की तस्वीरें जारी कीं. तस्वीरें को कैंप में लगे सीसीटीवी कैमरों से ली गई हैं. जांचकर्ताओं ने अब तक 40 से अधिक लोगों से पूछताछ की है.
एनआईए की टीम ने आतंकी हमले वाली जगह का भी दौरा किया. बताया जा रहा है कि टीम ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं.
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि मंजूर की. एपीसीओ कंपनी ने परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 25 लाख रुपये भी जारी किए.
गांदरबल जिले में हमला तब हुआ था, जब मजदूर श्रीनगर-सोनमर्ग सड़क को हर मौसम में खुली रखने के लिए जेड-मोड़ पर गगनगीर और सोनमर्ग के बीच सुरंग के निर्माण में लगे हुए थे.
अधिकारियों ने बताया कि उस सुरंग के चालू हो जाने के बाद हर मौसम में सोनमर्ग पहुंच सकेंगे. सोनमर्ग से साल भर संपर्क बनाए रखने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार भी पैदा होगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और गुलाम नबी आजाद समेत सभी नेताओं ने उस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की.
यह भी पढ़िए: गांदरबल जिले में आतंकी हमला, डॉक्टर और 5 मजदूरों की हत्या, लश्कर के गुट TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
– भारत एक्सप्रेस
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…