देश

प्रमोद कृष्णम बोले- कांग्रेस को अपना ‘दफ्तर’ और ‘झंडा’ भी ‘सपा’ को सौंप देना चाहिए

Uttar Pradesh By Election: उत्तर प्रदेश की सभी नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को उतारने की घोषणा की है. कांग्रेस ने यूपी में एक भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा है, इसको लेकर यूपी सियासत गरमा गई है. सपा के इस फैसले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर तंज कसा है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर विपक्षी गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को उतारने के ऐलान के बाद कांग्रेस पर बड़ा तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को अपना दफ्तर और झंडा भी सपा को दे देना चाहिए..

प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस को अपना ‘दफ्तर’ और ‘झंडा’ भी ‘सपा’ को सौंप देना चाहिए.”

चर्चा में सीट शेयरिंग का मुद्दा

बता दें कि यूपी नौ सीटों विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग का मुद्दा काफी चर्चा में रहा. कांग्रेस जहां प्रदेश में चार से पांच सीटें मांग रही थी, जबकि सपा, कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें देने को तैयार थी. वहीं सपा ने अब सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

बात सीट की नहीं जीत की है: सपा मुखिया

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है. इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है.”

उन्होंने कहा था, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गई है. इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नई ऊर्जा से भर गया है. ये देश का संविधान, सौहार्द और पीडीए का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है. इसलिए हमारी सबसे अपील है; एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए. देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी.”

बता दें कि यूपी की सभी नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होंगे, वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे. नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है.

आईएएनएस

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

1 minute ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

9 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

13 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

23 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

34 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

36 minutes ago