देश

Jaunpur: छात्रा से आपत्तिजनक बात करने के आरोपी HOD निलंबित, मुकदमा भी दर्ज, जांच के लिए कमेटी गठित

Jaunpur: छात्रा के साथ गलत तरीके से बात करने और आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप में तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष (HOD) डा. प्रदीप सिंह को रविवार को निलंबित कर दिया गया है. इससे पहले 27 मई को उनके ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हुआ था.

बता दें कि इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रदीप सिंह कालेज परिसर स्थित अपने कक्ष में एक छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते सुने जा रहे हैं. वह इसके बदले में छात्रा को बीएड व टीईटी उत्तीर्ण कराने का लालच भी दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद से ही कालेज के छात्र व अन्य छात्र संगठन बहुत आक्रोशित हैं. इसी के बाद 27 मई लाइन बाजार थाने में उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. रविवार को कॉलेज की प्रबंध समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है. पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है.

ये भी पढ़ें– विपक्ष के बायकॉट के बीच उमर अब्दुल्ला ने की नई संसद की तारीफ, कहा- ये अद्भुत दिखता है…

25 मई को वायरल हुआ था वीडियो

कॉ़लेज के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली इस घटना को लेकर प्रबंध समिति की बैठक कल बलरामपुर सभागार में हुई. प्राचार्य आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 25 मई को सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में प्रदीप सिंह किसी छात्रा या युवती से आपत्तिजनक व अश्लील बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. उनके इस व्यवहार को देखते हुए ही उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. विभाग के प्रभारी व महाविद्यालय की समस्त समितियों की सदस्यता से भी उनको कार्यमुक्त कर दिया गया है. साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है. समिति 15 दिन में जांच पूरी कर प्रबंधक को रिपोर्ट सौंप देगी.

जांच समिति में इनको किया गया है शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक पूरे मामले में जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति के संयोजक कॉलेज के प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह होंगे. समिति के सदस्यों में प्रोफेसर अरूण कुमार चतुर्वेदी, प्रोफेसर आभा सिंह या प्रोफेसर सुषमा सिंह, प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह व प्रोफेसर श्रद्धा सिंह को शामिल किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

8 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

8 hours ago