Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
Photo- IndianPremierLeague (@IPL)/ Twitter
CSK vs GT, IPL 2023 Final: गत चैंपियन गुजरात टाइटंस जो 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के फाइनल मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने के लिए तैयार थी, उसे एक और दिन का इंतजार करना पड़ा क्योंकि लगातार बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. कई प्रयासों के बावजूद, मैच नहीं खेला जा सका और रिजर्व डे, यानी 29 मई के लिए स्विच करना पड़ा. लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे क्रिकेट फैंस का दिल टूट सकता है क्योंकि सोमवार को भी अहमदाबाद के मौसम का हाल ज्यादा अच्छा नहीं है. यहां सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि मौसम एकदम से बदल जाता है. रविवार को भी शाम तक वहां मौसम ठीक था. मगर उसके बाद तेज बारिश के कारण सब तहस-नहस हो गया.
क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं हैं…
क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल, आईएमडी ने आज अहमदाबाद में बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (30-40 किमी प्रति घंटे) तेज हवाओं की भविष्यवाणी की गई है. आईएमडी ने आज रात आईपीएल फाइनल से पहले शहर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है.
ये भी पढ़ें: VIDEO, CSK vs GT: फाइनल मैच पर बारिश का साया, खचाखच भरे स्टेडियम में लड़ाई….महिला दर्शक ने मारा पुलिस को थप्पड़!
अहमदाबाद में शाम को बारिश का खतरा
एक बार फिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार शाम का फ्लैशबैक दिख सकता है क्योंकि अहमदाबाद में सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे तक बारिश नहीं होगी लेकिन मौसम का खेल उसके बाद ही शुरू होगा. वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 4 बजे से अहमदाबाद में बादल छाने लगेंगे. एक्यूवेदर की रिपोर्ट मानें तो शाम 5 बजे होते-होते अहमदाबाद में भारी बारिश होगी. हालांकि राहत की खबर ये है कि करीब 6-7 बजे बारिश रुक सकती है और उसके बाद मौसम साफ रहेगा. इस तरह देखें तो आज भी मैच कुछ समय के लिए बाधित रह सकता है.
सबसे पहले जानें सोमवार को भी बारिश हुई तो क्या होगा?
-रात 9:35 बजे तक भी अगर मैच शुरू हुआ तो पूरे 20 ओवर का खेल होगा.
-9:35 बजे के बाद मैच शुरू होने पर ओवर्स कम किए जाएंगे।
-9:45 बजे मैच शुरू होने पर 19 ओवर, 10 बजे 17 ओवर और 10:30 बजे शुरू होने 15-15 ओवर का खेल होगा.
-रात 12:06 बजे तक कट-ऑफ टाइम रहेगा, अगर तब तक भी 5-5 ओवर का खेल शुरू नहीं हुआ तो मैच रद्द करार दिया जाएगा.
अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो ट्रॉफी किसे मिलेगी इस पर कुछ भी नहीं कहा गया. ICC टूर्नामेंट में फाइनल रद्द होने पर ट्रॉफी शेयर की जाती है, लेकिन IPL को लेकर अभी इस तरह की कोई इन्फॉर्मेशन सामने नहीं आई. अब तक मिली जानकारी के अनुसार अगर फाइनल मैच रद्द होता है तो लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा. यानी गुजरात टाइटन्स को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…