लाइफस्टाइल

Propose Day पर अपने पार्टनर को इन जगहों पर जरूर ले जाएं, खास बनेगा दिन

Propose Day Destination In Delhi: आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन शुरू हो चूका है. जी हां प्रपोज डे वह खास दिन होता है जब हम अपने पार्टनर से अपनी मन की बात कहना चाहते हैं. वहीं इस दिन को और भी खास बनाने के लिए क्यों न आप अपने प्यार को किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर ले जाएं? चाहे वह पार्क हो, पुराने किले हो या खूबसूरत कैफे, ये जगहें आपके प्यार के इजहार को खास बना देंगी. आज हम आपको दिल्ली की कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने प्रपोज डे को यादगार बना सकते हैं.

चंपा गली

दिल्ली के सैदुलाजाब, चंपा गली में एक बेहद खूबसूरत और अनोखी जगह है, जो प्रपोज करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. यहां सजी हुई सड़कें और आरामदायक कैफे हैं। वहां के माहौल काफी रोमांटिक रहते हैं, जैसे ही आप चंपा गली से गुजरेंगे, आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी विशेष कहानी का हिस्सा बन गए हो। यहां की सुंदरता और शांत वातावरण आपके प्रपोज करने के पल को ओर भी यादगार बना देगी। अगर आप अपने पार्टनर को कुछ स्पेशल तरीके से प्रपोज करना चाहते हैं, तो चंपा गली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा.

कुतुब मीनार (Propose Day Destination In Delhi)

दिल्ली में कई ऐतिहासिक जगहें हैं. इनमें से एक महरौली स्थित कुतुब मीनार है. यहां ईटों से बनी दुनिया की सबसे ऊँची मीनार है. देश विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं, यहां का नजारा पार्टनर के लिए बेहद रोमांटिक साबित हो सकता है. इसके बगल में एक कैफे भी है, जहां से कुतुब मीनार का पूरा सीन दिखता है. आप चाहें तो प्रपोज डे में वहां जाकर अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को क्‍यों होता है सिर दर्द? रिसर्च में हुआ चौकानें वाला बड़ा खुलासा

हौज खास विलेज

अगर आपको प्रपोज डे के दिन डेट नाइट पर जाना है तो हौज खास विलेज आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. यहां आपको बहुत सारे क्लब और रेस्टोरेंट मिल जाएंगे. वहां कितनी सारे रोमेंटिक जगह भी हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं. आप चाहें तो हौज खास किले में घंटो बैठकर बात कर सकते हैं. पूरा दिन साथ बिताने के बाद आप डिनर इंजॉय करने के लिए हौज खास रेस्टोरेंट या क्लब जा सकते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

13 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

22 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

24 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago