देश

UP Politics: अखिलेश की नाराजगी पर जयंत की नसीहत, ‘I.N.D.I.A. में सबको साथ लेकर चलना कांग्रेस की जिम्मेदारी’

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोक सभा चुनाव-2024 को लेकर नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी जारी है. तो इसी बीच चुनाव की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी लगातार प्रदेश के तमाम हिस्सों का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं. तो वहीं इंडिया गठबंधन में पड़ी फूट को भी दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं. एक तरफ वह अखिलेश की नाराजगी को लेकर कांग्रेस को सलाह दे रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा पर भी निशाना साधने में जुटे हैं. उनका ताजा बयान सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को नसीहत दी है और कहा है कि, इंडिया गठबंधन में सबको साथ लेकर चलना कांग्रेस की जिम्मेदारी है.

पत्रकारों से बात करते हुए आरएलडी नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, जाट हरियाणा का सीएम न बन पाए, इसलिए शाह ने बिना गवर्नेंस रिकॉर्ड वाले मनोहर लाल को सीएम बना दिया था. इस मौके पर उन्होंने भाजपा द्वारा किए गए वादों को भी याद दिलाया और कहा कि, आज तक बीजेपी अपने वो तीन वादे पूरे नहीं कर पाई है. इसी के साथ कहा कि, इस बार हरियाणा के लोग विवेकपूर्ण तरीके से सोच-समझकर फैसला लेंगे. तो वहीं अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन से नाराज लग रहे हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि घर में भाई भी तो आपस में नाराज होते हैं. अगर नाराजगी जाहिर नहीं करेगा तो हक कैसे मिलेगा. इसी के साथ ही कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि, कांग्रेस की जिम्मेदारी बनती है कि सबको साथ लेकर चलें, अच्छा होता अलायंस में अखिलेश पार्टी को भी शामिल करते.

ये भी पढ़ें- Noida News: लिफ्ट में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ा थप्पड़, CCTV फुटेज वायरल

बेटियों को आगे बढ़ाएं

बता दें कि जयंत चौधरी लगातार यूपी और हरियाणा के साथ ही देश के तमाम राज्यों में लगातार दौरा कर रहे हैं. इसी बीच हाल ही में हरियाणा में फरीदाबाद के गांव डीग में सुरेंद्र तेवतिया द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम पहुंचे थे और कहा था कि, ऐसे सामाजिक आयोजनों में हमें चर्चा करनी चाहिए सामाजिक भाईचारा कैसे बने,बहन भाई के बीच किसी तरह का भेदभाव ना रहे. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि, हम बेटियों को आगे बढ़ाने में पूरा योगदान दें सामाजिक बुराइयों को दूर करें यह वह क्षेत्र है, जहां भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के मानने वाले बड़ी संख्या में रहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago