ICC World Cup 2023

PAK vs BAN: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, लगातार चार मैच गंवाने के बाद मिली जीत

PAK vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 के 31वें मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है. मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 45.1 ओवर में पूरी टीम 204 रन पर ऑल आउट हो गई. टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 32.3 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया.

पाकिस्तान को मिली तीसरी जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 205 रन का स्कोर 32.3 ओवर में हासिल कर लिया. पाकिस्तान के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की. अब्दुल्लाह शफीक 68 रन और फखर जमान ने 81 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए. कप्तान बाबर आजम का बल्ला आज भी नहीं चला, वो 9 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (26 रन) और इफ्तिखार अहमद नाबाद 17 रन बनाकर टीम को सात विकेट से जीत दिला दी.

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम को लगातार चार मैच गंवाने के बाद जीत मिली है. इसी के साथ पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की है और वो अब पॉइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर आ गई है. वहीं बांग्लादेश की टीम अभी भी एक जीत के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई है.

बांग्लादेश ने की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम को पहले ही गेंद पर जोड़दार झटका लगा. तंजीद हसन बिना खाता खोले पहले ही गेंद पर शाहीन अफरीदी के शिकार हो गए. इसके बाद लिटन दास का साथ देने के लिए क्रीज पर नजमुल शान्तो आए लेकिन वो भी ज्यादा देर तक नहीं टिके. तीसरी ओवर की चौथी गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने नजमुल शान्तो को पवेलियन भेज दिया.

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मुशफिकुर रहीम भी 5 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट हो गए. 23 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के टॉप तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. लिटन दास 45 रन, महमुदउल्लाह 56 रन, कप्तान शाकिब अल हसन 43 रन और मेहदी हसन मिराज ने 25 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान को 204 रनों का आसान सा टारगेट दिया.

ये भी पढ़ें- SL vs AFG: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मिला था जीत का मंत्र, अफगानिस्तान के कप्तान ने किया खुलासा

पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम, हारिस रउफ.

बांग्लादेश टीम के प्लेइंग इलेवन

लिटन दास, तंजिद हसन, नजमुल शान्तो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदउल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तैहीद हृदय, मेहदी हसन मिराज, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

1 hour ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago