फोटो-सोशल मीडिया
UP News: इस बार दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि परिवहन निगम ने गोरखपुर परिक्षेत्र से 200 विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है. इस सम्बंध में निगम ने बसों के बारे में पूरी जानकारी भी सोशल मीडिया से लेकर हर जगह शेयर कर दी है, ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. तो वहीं लोकल रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाने की प्लानिंग है. वहीं बसों के सकुशल संचालन के लिए चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का भी निर्णय लिया गया है.
बता दें कि जहां दीपावली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा तो वहीं छठ का त्योहार 19 नवंबर को मनाया जाएगा. ये दोनों ही त्योहार उत्तर प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं और इस दौरान लोग अपने-अपने घरों को भी लौटते हैं और परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं. ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए यूपी सरकार ने जनता को खास तोहफा दिया है. परिवहन निगम ने दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी आदि रूटों के लिए गोरखपुर, सोनौली, सिद्धार्थनगर और देवरिया आदि रूटों से बसों का संचालन करने का फैसला लिया है. तो वहीं बसों के संचालन के लिए रोडवेज प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को अपने क्षेत्र की बसों में बैठने दिक्कत न हो.
ये भी पढ़ें- “जासूसी किस लिए…?” अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, यूपी में गरमाई सियासत
वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि, एसएम और डिपो के सभी एआरएम को निर्देश दिए गए हैं कि दिवाली से पहले वर्कशॉप में सभी बसों को दुरुस्त करा लिया जाए, ताकि त्योहारों के बीच बसों की कमी न हो सके. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि बसों के सकुशल संचालन के लिए चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाएंगी. गोरखपुर परिक्षेत्र क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने मीडिया को बताया कि, यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली और छठ पर 200 विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि, जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे.
बता दें कि बसों का संचालन दिवाली से छठ पर्व के मध्य दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी के साथ आसपास के जिलों के लिए किया जा रहा है. रोडवेज प्रशासन ने बसों के विशेष रूट चार्ट की डिटेल भी जारी कर दी है, लेकिन अभी बसों की समय सारिणी जारी नहीं की गई है. तो इसी के साथ ही लोकल रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाने को लेकर तैयारी चल रही है.
बता दें कि त्योहारों में चालकों और परिचालकों को सख्त हिदायत दी गई है और मनमाना किराया न वूसलने के निर्देश दिए गए हैं. राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा में भी सामान्य बसों के बराबर किराया लगेगा. बता दें कि शासन ने पहले राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का सामान्य से दस प्रतिशत अधिक बढ़ा दिया था, जिससे यात्री परेशान हो गए थे लेकिन अब किराया सामान्य बसों के बराबर ही लगेगा. दिल्ली और लखनऊ आदि रूटों पर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को यात्री नहीं मिल पा रहे थे.
सोनौली-दिल्ली 21
गोरखपुर-दिल्ली 25
बढ़नी-दिल्ली 13
गोरखपुर-लखनऊ 58
गोरखपुर-कानपुर 10
देविरया-गोरखपुर-कानपुर 06
देवरिया-लखनऊ 18
सिद्धार्थनगर-लखनऊ 04
गोरखपुर-प्रयागराज 13
गोरखपुर-वाराणसी 13
बस्ती-कानपुर 10
देवरिया-दिल्ली 09
-भारत एक्सप्रेस
Super El Nino: 'सुपर अल नीनो' के कारण अगले 6 महीनों में भारत में भयानक…
Acharya Pramod Krishnam: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की…
Ranchi Monkey Viral News: रांची के ओरमांझी में एक बंदरिया शराब की दुकान में घुस…
FSSAI Junk Food Ban: FSSAI स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में चिप्स, कोल्ड ड्रिंक,…
Kedarnath Waste Crisis 2026: केदारनाथ में अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच 50.30 मीट्रिक टन…
Nagaland Spurious Liquor Deaths: साल 1990 से पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य नागालैंड में मिलावटी और…