Mukesh Sahani Missing In Bihar: बिहार चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के चलते नाराज होकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी गायब हो गए हैं. उनका फोन नॉट रिचेबल आने की खबर आ रही है.
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक मुकेश सहनी महागठबंधन के नेताओं के संपर्क से कट चुके हैं. बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी ने 60 सीटों की मांग की थी. इसके साथ ही वो खुद को डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा की मांग की थी. जिसपर कांग्रेस ने वीटो लगा दिया था.
नाराज चल रहे मुकेश सहनी
बिहार चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के चलते नाराज होकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी गायब हो गए हैं. उनका फोन नॉट रिचेबल आने की खबर आ रही है. राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक मुकेश सहनी महागठबंधन के नेताओं के संपर्क से कट चुके हैं. बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी ने 60 सीटों की मांग की थी. इसके साथ ही वो खुद को डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा की मांग की थी. जिसपर कांग्रेस ने वीटो लगा दिया था.
राजनीतिक हलकों में ये चर्चाएं चल रही है कि सहनी महागठबंधन से नाराज चल रहे हैं. चर्चायें ये भी चल रही हैं कि वो एनडीए में वापसी भी कर सकते हैं.
मुकेश सहनी इस समय बिहार राजनीति के केंद्र में दिख रहे हैं. जबकि चुनाव लगभग एक महीने बाद होने हैं. उनकी पार्टी भले ही छोटी है लेकिन मल्लाहों और निषाद समाज की राजनीति पर उनकी मजबूत पकड़ है. यहीं कारण है कि चाहे एनडीए हो या महागठबंधन दोनों उन्हें अपने पाले में रखना चाहते हैं.
आखिर क्यों नाराज हैं सहनी?
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी महागठबंधन नेतृत्व से 30 सीटों की मांग कर रहे थे. जबकि महागठबंधन की तरफ से उन्हें सिर्फ 10-15 सीटें ऑफर की जा रही थी.
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि बीजेपी भी मुकेश सहनी से ‘टच’ में थी. एनडीए की तरफ से उन्हें विनिंग सीट्स का लालच दिया जा रहा था. अब मुकेश सहनी का मोबाइल फोन नॉट रिचेबल आ रहा है. ऐसे में अगर मुकेश सहनी महागठबंधन का साथ छोड़ दोबारा एनडीए में लौटते हैं तो फिर महागठबंधन मुश्किल में पड़ सकती है.
इन क्षेत्रों में मजबूत है सहनी वोट बैंक
एनडीए हो या महागठबंधन दोनों की नजर मुकेश सहनी के वोटबैंक पर है. मुकेश सहनी मल्लाह और निषाद समाज के वोटों पर गहरा प्रभाव रखते हैं. वो खुद भी इसी समाज से आते हैं. बिहार में दोनों समुदायों की आबादी मिलाकर 9.6% से ज्यादा है. ऐसे में दोनों राजनीतिक गठबंधन ये चाहते हैं कि मुकेश सहनी उनके पाले में नजर आएं. अगर क्षेत्र की बात करें तो मुकेश सहनी का प्रभाव बिहार के दरभंगा, वैशाली, मधुबनी, पूर्वी चंपारण और खगड़िया जैसे क्षेत्रों में है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर मुकेश सहनी किस करवट बैठते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

