देश

बिहार में JDU के युवा नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने पटना-गया रोड को किया जाम; जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के दूसरे चरण के मतदान से पहले बिहार में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधनी पटना के पुनपुन इलाके में JDU के युवा नेता सौरभ कुमार की हत्या उस वक्त की गई जब वे एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. हत्या की इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना-गया रोड को जाम कर दिया.

जानकारी रहे कि देर रात पुनपन इलाके के एक शादी समारोह से लौट रहे जदयू नेता की हत्या कर दी गई. हत्या की जानकारी मिलने पर आरजेडी प्रवक्ता और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती पुनपुन पहुंचकर युवा जदयू नेता सौरभ कुमार के परिजनों से मुलाकात की. ताजा जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस की स्पेशल टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है.

बाइक पर सवार थे 4 बदमाश

घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसपी भरत सोनी ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि सौरभ कुमार बीती रात अपने एक साथी के साथ बढ़ईया कोल से शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे. इस दौरान पुनपुन इलाके में बाईक सवार चार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान सौरभ कुमार के सिर में गोली लगी.

यूवा नेता का साथी मुनमुन घायल

इसके अलावा उनके साथी मुनमुन को भी तीन गोलियां लगीं. एसपी भरत सोनी ने बताया कि सौरभ की मौत गरदन में गोली लगने से हुई. जबकि, उनके साथी मुनमुन घायल हैं. घायल मुनमुन का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

मंत्री नितिन नवीन ने क्या कहा?

इस बीच जदयू नेता सौरभ कुमार की हत्या को लेकर बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन का एक बयान सामने आया है. जसमें उन्होंने कहा- “जो भी इसके पीछे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और जदयू सरकार का स्पष्ट मानना है कि हम अपराधियों को छोड़ते नहीं हैं. हम जांच करेंगे और जहां भी कमियां हैं उसे दूर करेंगे. भाजपा-जदयू सरकार अपराधों पर चोट करती है. अपराधियों पर चोट लगेगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

5 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

6 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago