चुनाव

Lok Sabha Elections-2024: दूसरे चरण का मतदान कल, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, इन सीटों पर होगी वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024 Second Phase: लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण के लिए कल यानी 26 अप्रैल को मतदान होगा. शुक्रवार को 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके लिए आज यानी गुरुवार को ही पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है. इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नोएडा में DCP ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया, “आज पूरे जनपद की तीनों विधान सभाओं के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होगी. गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पहले ही व्यपाक ट्रैफिक ऐडवाइजरी जारी की गई थी. मुख्य DSE मार्ग पर कुलेसरा के कच्ची सड़क से सभी तरह के वाणिज्यिक वाहनों को डायवर्ट किया गया है. मंडी की चारों तरफ की सड़कों को हमने ‘नो वाहन जोन’ बना दिया है.” तो वहीं मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया, “मतदान कार्मिक के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है. पोलिंग पार्टियां आना शुरू हो चुकी हैं. हर तरह की व्यवस्था की गई है. बता दें कि तीसरे चरण के तहत 7 मई को वोट डाले जाएंगे. इस दौरान 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों के लिए मतदान होगा.

ये भी पढ़ें-Sandeshkhali Case: पुलिस वैन में ही दहाड़े मारकर रोने लगा शाहजहां शेख! जानें वजह, BJP ने साधा निशाना, Video

दूसरे चरण के तहत इन राज्यों में होगी वोटिंग

असम की पांच लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसी तरह बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में तीन, जम्मू-कश्मीर में एक कर्नाटक में 14, केरल में 20, मध्य प्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 8, राजस्थान में 13, त्रिपुरा में एक, उत्तर प्रदेश में 8, पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर चुनाव होंगे.

इन सीटों पर होगी वोटिंग

त्रिपुरा में त्रिपुरा पूर्व, जम्मू-कश्मीर में जम्मू लोकसभा, पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट, असम में दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव, बिहार में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका, छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर, मध्य प्रदेश में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद, महाराष्ट्र में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी, उत्तर प्रदेश में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा राजस्थान में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा, कर्नाटक में उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार तो वहीं केरल में कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

5 hours ago